कविता : सत्य अक्सर कड़वा होता है

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

सत्य बोलना हमेशा लाभप्रद होता है,

सत्य वचन याद नहीं रखना होता है,

सत्य सदा सरल व निष्छल होता है,

हाँ, पर सत्य अक्सर कड़वा होता है।

स्वप्न में दिखी मुलाक़ात नहीं होती है,

प्रेम के दो शब्दों से इश्क़ नहीं होती है,

धरती से मिलन को आसमान रोता है,

ज़माना उसी को बरसात समझता है।

तन स्वस्थ, तो पूजा आसान होती है,

मन की स्वस्थता ईश्वर दिखा देती है,

मंदिर पहुँचना तो शरीर साधन है,

प्रभू तक पहुँचना तो मन साधन है।

जो सकारात्मक सोच से क़र्म करते हैं,

उनकी समस्या का समाधान होता है,

जिनकी सोच नकारात्मक होती है,

तो समस्या का हल, समस्या होती है।

यदि शरीर में दर्द का एहसास हो,

तो शरीर में प्राण मौजूद होते हैं,

और जिसके मन में दूसरों का दर्द

महसूस हो तो वही इंसान होते हैं।

कहते हैं कि पतंग की डोर लम्बी हो,

तो यह मत मानिये, पतंग ऊँचे उड़ेगी,

हाँ! उड़ाने की अक़्ल होगी तभी पतंग,

ऊँचे से ऊँचे आसमान पर जा उड़ेगी।

दौलत आसानी अर्जित हो जाती है,

तो आदित्य उसका गर्व स्वाभाविक है,

यही दौलत जब मेहनत व ईमान से,

मिले तो जीवन सार्थक हो जाता है।

 

Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More
Litreture

नारायण जो हर पल रचते नई कहानी

है अनंत आकाश हमारा घर आंगन. मै चिडिया बन उड़ता रहा गगन में सब दिन| अपने तो मिल सके नहीं पूरे जीवन भर, मै सपने मे सबको अपना मान चुका था ||1|| टूट गया भ्रम जब देखी मैने सच्चाई यहां कागजी नावें चलती हर दरिया में | कश्ती कब पानी मे डूबी समझ न पाया, […]

Read More