वहीं चमत्कार को नमस्कार हो,

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

मोदी मैजिक के चलते भी कांग्रेस ने,
हिमाचल, कर्नाटक जीत लिया है,
सारी ताक़त बीजेपी ने लगा लिया,
राजस्थान में दलबदल न हो पाया है।

मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र
तीन राज्यों में दलबदल करा पाये,
यह सारे राजनीतिक चमत्कार हैं,
सूरज चंदा तारे सारे चमत्कार हैं।

त्रेता में सोने के दश रथ पृथ्वी पर
एक टका फेकने से गर्भ से निकले थे,
महाराज अज ने इस चमत्कार से
पुत्र पाया जो दशरथ कहलाये थे।

एक अकेले हनूमान ने सोने की लंका
जला जलाकर ख़ाक कर दिया था,
रामनाम लिखकर पत्थर पर नल व
नील ने रामसेतु निर्माण किया था।

चमत्कार ऐसी घटना होती है,
जिसकी कोई उम्मीद नहीं हो,
ईश्वर की कृपा जहाँ हो जाये,
वहीं चमत्कार को नमस्कार हो।

चमत्कार को क्या हम साधारण
मानव परिभाषित कर सकते हैं,
ईश्वरीय इस महिमा को हम आप
नहीं कैसे भी कभी जान सकते हैं।

यह प्रकृति यह ब्रह्मांड सभी स्वयं
ऐसे ही चमत्कार के द्योतक होते हैं,
आदित्य होलिका दहन हुआ पर
भक्त प्रह्लाद अभी भी जीवित हैं।

 

Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More
Litreture

नारायण जो हर पल रचते नई कहानी

है अनंत आकाश हमारा घर आंगन. मै चिडिया बन उड़ता रहा गगन में सब दिन| अपने तो मिल सके नहीं पूरे जीवन भर, मै सपने मे सबको अपना मान चुका था ||1|| टूट गया भ्रम जब देखी मैने सच्चाई यहां कागजी नावें चलती हर दरिया में | कश्ती कब पानी मे डूबी समझ न पाया, […]

Read More