बार-बार एंटीबायोटिक खाने से बढ़ रहा खतरा, शरीर पर बेअसर हो सकती हैं दवाएं

Antibiotic Resistance: क्या आपके घर की अलमारी या दराज में भी ऐसी दवाएं रखी हैं, जिनमें से कुछ गोलियां खाने के बाद पूरा पत्ता बचा रह गया? क्या आप भी हल्का बुखार, खांसी, गले में खराश या शरीर में दर्द होने पर डॉक्टर के पास जाने के बजाय वही पुरानी दवाएं दोबारा खाने लगते हैं? अगर हां, तो आपकी यह आदत भविष्य में गंभीर परेशानी की वजह बन सकती है। खासकर अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) का खतरा बढ़ सकता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भी बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं लेने को लेकर चेतावनी दे चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल और अधूरा कोर्स बैक्टीरिया में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में भविष्य में संक्रमण होने पर सामान्य एंटीबायोटिक दवाएं भी असर करना बंद कर सकती हैं।

क्या है एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस?

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस को समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि एंटीबायोटिक दवाएं बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल की जाती हैं। जब इन दवाओं का जरूरत से ज्यादा, गलत तरीके से या बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल किया जाता है, तो कुछ बैक्टीरिया दवाओं के असर से बचने की क्षमता विकसित कर लेते हैं। धीरे-धीरे ये बैक्टीरिया उन दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं।

ये भी पढें

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं

इसका नतीजा यह होता है कि संक्रमण होने पर पहले इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं प्रभावी नहीं रहतीं। मरीज को ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है और इलाज के लिए अधिक प्रभावी या वैकल्पिक दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। इसी स्थिति को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) कहा जाता है।

आराम मिलते ही एंटीबायोटिक बंद करना भी खतरनाक

VNA हॉस्पिटल के हेड ऑफ यूरोलॉजी डॉ. विनीत के मुताबिक, जब किसी मरीज को बैक्टीरियल संक्रमण होता है, तो डॉक्टर उसकी स्थिति के अनुसार एंटीबायोटिक दवाएं देते हैं। इन दवाओं को एक निश्चित अवधि और निर्धारित तरीके से लेना जरूरी होता है। हालांकि, कई लोग दो-तीन दिन दवा खाने के बाद आराम महसूस होते ही उसे लेना बंद कर देते हैं। बची हुई गोलियों को घर में रख लेते हैं और बाद में किसी दूसरी परेशानी में उनका इस्तेमाल करने लगते हैं।

ऐसा करना सही नहीं है। डॉक्टर के मुताबिक, एंटीबायोटिक का कोर्स अपनी मर्जी से बीच में छोड़ना या दोबारा शुरू करना संक्रमण के इलाज को प्रभावित कर सकता है। इसलिए डॉक्टर ने जितने दिनों और जिस तरीके से दवा लेने की सलाह दी है, उसी का पालन करना चाहिए। अगर दवा से परेशानी हो रही है या इलाज के दौरान कोई बदलाव जरूरी लगता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई और फोर्टिस हॉस्पिटल, दिल्ली के कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट एवं फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. हृषिकेश पाई बताते हैं कि एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इसकी वजह से कई बार सामान्य संक्रमण का इलाज करना भी मुश्किल हो जाता है। अस्पतालों में ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं, जिनमें मरीजों पर सामान्य एंटीबायोटिक दवाओं का असर नहीं होता।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मेरठ में 2,913 करोड़ के प्लांट का शिलान्यास, योगी ने किया शुभारंभ

सपा की लिस्ट पर बोले अजय राय, गठबंधन मजबूत रहेगा

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं

12 राशियों के प्रतीक चिह्न खोलते हैं स्वभाव के कई राज, क्या है महत्व

 

 

Wheat Allergy
Health

गेहूं की रोटी से खुजली या पेट दर्द?

Wheat Allergy: भारतीय भोजन में गेहूं की रोटी अहम हिस्सा है, लेकिन कुछ लोगों को गेहूं से बने खाद्य पदार्थ खाने के बाद खुजली, त्वचा पर लाल चकत्ते, पेट दर्द या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये लक्षण Wheat Allergy यानी गेहूं से एलर्जी के संकेत हो सकते हैं। हालांकि, हर बार गेहूं खाने […]

Read More
Dry Fruits
Health

महिलाओं की डाइट में क्यों जरूरी हैं ड्राई फ्रूट्स?

Dry Fruits: महिलाओं के जीवन में किशोरावस्था, प्रेग्नेंसी, मातृत्व और मेनोपॉज जैसे कई चरण आते हैं। इन सभी के दौरान शरीर में अलग-अलग तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना बेहद जरूरी है। ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे […]

Read More
Coffee
Health

कॉफी पीते ही क्यों होती है घबराहट? जानें कैफीन का असर

Coffee: सुबह उठते ही कॉफी पीना या काम के बीच एक कप कॉफी लेना कई लोगों की आदत होती है। कॉफी में मौजूद कैफीन नींद भगाने और दिमाग को सतर्क रखने में मदद करती है। लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि कॉफी पीने के कुछ देर बाद दिल तेजी से धड़कने लगता है, […]

Read More