पहले 6 महीने गिरेंगे सोने-चांदी के भाव, फिर आएगी तेजी?

Mumbai

Mumbai: सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए एक नई रिपोर्ट सामने आई है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि साल 2027 के शुरुआती छह महीनों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, केंद्रीय बैंकों और संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से कीमती धातुओं को मजबूत सहारा मिलेगा। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती होने पर साल के मध्य से सोने-चांदी में शानदार रिकवरी देखने को मिल सकती है।

2027 की शुरुआत में क्यों गिर सकते हैं सोने-चांदी के दाम?

ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा के कमोडिटी प्रमुख CRM NS रामास्वामी के मुताबिक, निकट भविष्य में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं या उनमें बढ़ोतरी होती है तो इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ सकता है। ऊंची ब्याज दरों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड से डॉलर मजबूत हो सकता है, जिससे सोने की मांग प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, केंद्रीय बैंक, गोल्ड-सिल्वर ETF, इंश्योरेंस कंपनियां और पेंशन फंड जैसे संस्थागत निवेशक बाजार में खरीदारी जारी रख सकते हैं। इनकी मांग लंबी अवधि में सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट दे सकती है।

सोना सस्ता होने के बावजूद Gold ETF निवेशकों की हुई चांदी, एक साल में मिला  12% से ज्यादा रिटर्न - India TV Hindi

2027 में कितना महंगा हो सकता है सोना?

रामास्वामी के अनुमान के मुताबिक, 2027 में सोने की कीमतों में तिमाही आधार पर तेजी देखने को मिल सकती है।

  • पहली तिमाही: 3,400-3,700 डॉलर प्रति औंस
  • दूसरी तिमाही: 3,600-4,000 डॉलर प्रति औंस
  • तीसरी तिमाही: 4,200-4,800 डॉलर प्रति औंस
  • चौथी तिमाही: 4,900-5,200 डॉलर प्रति औंस

इस अनुमान के मुताबिक, साल के दूसरे हिस्से में सोने की कीमतों में तेजी की रफ्तार बढ़ सकती है।

डॉलर नहीं गोल्ड... क्यों सेंट्रल बैंकों ने बढ़ाई सोने की खरीद? 30 साल में  पहली बार यहां लगा US को झटका - No Dollar Only Gold Central Banks buying  Yellow Metal surged

चांदी की कीमतों पर क्या है एक्सपर्ट का अनुमान?

चांदी में सोने के मुकाबले अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रामास्वामी का अनुमान है कि 2027 की पहली छमाही में चांदी 48-55 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रह सकती है। वहीं, साल के अंत तक इसकी कीमत 65-75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना है।

$48 से 26 डॉलर तक...', चांदी को लेकर चेतावनी, एक्सपर्ट को याद आया 2011 का  क्रैश! - Gold Silver Crash expert recalls 2011 price crashed in white gold  tutc - AajTak

भारतीय बाजार में सोना-चांदी कितना महंगा होगा?

पीएल कैपिटल के कमोडिटीज प्रमुख आशीष राजोदिया के अनुसार, 2027 में सोना और चांदी कमजोर कीमतों के साथ प्रवेश कर सकते हैं। उनके मुताबिक, एमसीएक्स पर सोना करीब 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच सकती है।

राजोदिया का अनुमान है कि अगले छह महीनों में सोने की कीमत 1,12,000 रुपये से 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती है। वहीं, अगले 12 महीनों में यह बढ़कर 1,20,000 रुपये से 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। चांदी के लिए अगले छह महीनों का अनुमान 1,25,000 रुपये से 1,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि अगले 12 महीनों में इसकी कीमत 1,40,000 रुपये से 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में रह सकती है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

एक्सपर्ट्स के अनुमानों से संकेत मिलता है कि 2027 की पहली छमाही सोने-चांदी के निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव भरी हो सकती है। हालांकि, ब्याज दरों में संभावित कटौती, डॉलर की कमजोरी और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी कीमतों को नई ऊंचाई की ओर ले जा सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

AI और फुटबॉल से बदलेगी युवा पीढ़ी, भारत से कितनी अलग रणनीति?

67% तक सस्ती हुई चांदी, जानिए अब कहां तक जा सकता है भाव

 

 

Business

ICICI लाइफ सिग्नेचर पेंशन: बुढ़ापे में नियमित आय और परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा

ICICI Life: सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के साथ अपनी अगली पीढ़ी के लिए संपत्ति और विरासत तैयार करने की योजना बना रहे लोगों के लिए ICICI लाइफ इंश्योरेंस ने ICICI लाइफ सिग्नेचर पेंशन पेश की है। यह योजना ग्राहकों को बाजार से जुड़े रिटर्न के माध्यम से लंबी अवधि में रिटायरमेंट फंड तैयार करने […]

Read More
Business

छोटे कारोबारियों तक वित्तीय सुविधाएं पहुंचाने की सारथी फाइनेंस की अनूठी पहल

Saarthi Finance: छोटे और मध्यम कारोबारियों (MSME) तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से सारथी फाइनेंस ने जागरूकता की अनूठी पहल शुरू की है। MSME पर केंद्रित NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) सारथी फाइनेंस देशभर में अपनी सभी शाखाओं के माध्यम से बाइक रैलियों का आयोजन कर रही है। इन रैलियों के जरिए छोटे […]

Read More
Business

₹1.25 लाख के करीब पहुंचा सोना, 2027 तक मिल सकता है 26% तक रिटर्न

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद अब एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। जनवरी 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से इसमें रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। 27 नवंबर को सोना […]

Read More