आज कारोबार में लाभ और नौकरी में उन्नति के योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Today's Horoscope

Today’s Horoscope आज खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, व्यापार और नौकरी में मिलेगा शुभ संकेत

मेष : आज आप बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम आज असर नहीं दिखाएंगे। आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है।

वृषभ : आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन : आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क : आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

ये भी पढें

आस्था का आवेगः 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

सिंह : अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या : आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला : प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक  : कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अ’छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

ये भी पढें

12 राशियों के प्रतीक चिह्न खोलते हैं स्वभाव के कई राज, क्या है महत्व

धनु  : आज आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है।

मकर : आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुम्भ : दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है।

मीन : आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ’छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ओवैसी-चंद्रशेखर का असली मकसद समाज को बांटना है: मंत्री असीम अरुण

सआदतगंज: झांसे में आकर एक और युवती हुई दरिंदगी का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

तंजानिया में भारतीय मिशन की ‘हेरिटेज वॉक’, जुटे 35 देशों के राजनयिक

श्रीलंका A के खिलाफ भारत A का तूफानी प्रदर्शन, स्कोर 200 पार

लखनऊ में ‘संविधान रक्षा’ मार्च, खरगे होंगे शामिल

हाई फैट, शुगर और सॉल्ट पर अलग-अलग चेतावनी जरूरी, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश

homeslider Politics Uttar Pradesh

ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹5,000, अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणापत्र

SP Manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को मेनिफेस्टो जारी करते हुए युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों और छात्रों के लिए कई बड़े वादे किए। सबसे बड़ा ऐलान पांच साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का […]

Read More
Cold Alert
homeslider Weather

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

Cold Alert: नवंबर का आखिरी सप्ताह शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, […]

Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिला आरक्षण पर PM का बड़ा बयान

New Delhi: संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को विधायी निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति को उनका अधिकार और न्याय दिलाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। PM मोदी ने संविधान निर्माण में महिलाओं के […]

Read More