PM2.5 से मिलेगी राहत, लेकिन जहरीली हवा से नहीं बचाएगा एयर प्यूरीफायर

PM2.5 Pollution

PM2.5 Pollution: दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही घरों और ऑफिस में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लोग इसे प्रदूषण से बचाव का आसान तरीका मान रहे हैं, लेकिन क्या एयर प्यूरीफायर हर तरह के प्रदूषण से सुरक्षा देता है? क्या इसे कुछ घंटे चलाना काफी है या रातभर ऑन रखना चाहिए? क्या इसके इस्तेमाल से फेफड़ों को होने वाला नुकसान भी कम हो सकता है?

इन सवालों पर PSRI अस्पताल के पल्मोनरी एंड स्लीप मेडिसिन विभाग के प्रमुख और AIIMS के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. गोपी चंद (जीसी) खिलनानी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उनके मुताबिक, एयर प्यूरीफायर प्रदूषण से बचाव का उपयोगी तरीका हो सकता है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैं। यह प्रदूषण का इलाज नहीं है और न ही फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने का कोई प्रमाणित तरीका है।

PM2.5 को रोकता है, लेकिन गैसों पर नहीं करता असर

एयर प्यूरीफायर खरीदते समय उसमें लगे फिल्टर की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। HEPA फिल्टर हवा में मौजूद बेहद छोटे कणों को पकड़ने में मदद करता है। इनमें PM2.5 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक भी शामिल हैं, जो सांस के जरिए फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं।

हालांकि, HEPA फिल्टर की एक सीमा है। यह सामान्य तौर पर नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी गैसों को नहीं रोकता। कुछ एयर प्यूरीफायर में एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर भी होता है, जो कुछ गैसों और गंध को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए केवल HEPA फिल्टर देखकर मशीन खरीदना सही नहीं है।

कमरे के साइज के हिसाब से खरीदें एयर प्यूरीफायर

डॉ. खिलनानी के अनुसार, एयर प्यूरीफायर की क्षमता कमरे के आकार के अनुरूप होनी चाहिए। छोटे कमरे के लिए बनी मशीन बड़े हॉल या कमरे में पर्याप्त प्रभावी नहीं होगी। खरीदते समय कमरे के क्षेत्रफल और मशीन की क्लीन एयर डिलीवरी रेट (CADR) पर ध्यान देना जरूरी है।

एयर प्यूरीफायर क्या करते हैं? | IQAir इंडिया

AC की तरह इस्तेमाल न करें, लगातार चलाएं

कई लोग घर पहुंचने के बाद या कुछ समय के लिए ही एयर प्यूरीफायर चलाते हैं। इससे अपेक्षित फायदा नहीं मिल पाता। प्रदूषण के दौरान कमरे की हवा साफ रखने के लिए इसे लगातार चलाना बेहतर है। रात में सोते समय भी मशीन चालू रखी जा सकती है।

ac using tips how long you should your ac continuously know the details |  कितने घंटे लगातार एसी चलाना रहता है सही, जान लें अपने काम की बात

क्या खिड़की-दरवाजे बंद रखना जरूरी है?

एयर प्यूरीफायर का बेहतर फायदा लेने के लिए बाहर की प्रदूषित हवा को कमरे में आने से रोकना जरूरी है। इसलिए प्रदूषण अधिक होने पर खिड़की और दरवाजे बंद रखें। हालांकि, वेंटिलेशन भी जरूरी है। जब बाहर की हवा की गुणवत्ता बेहतर हो, तब कुछ समय के लिए खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें।

बारिश में फूल गए दरवाजे-खिड़कियां? बंद होने में करने लगे हैं दिक्कत... बिना  बढ़ई बुलाए घर पर ऐसे करें ठीक - how to fix door and window which get swell  after rain

किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

अस्थमा, COPD और सांस से जुड़ी दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्रदूषण के दौरान विशेष सतर्कता रखनी चाहिए। हृदय रोग, पहले हार्ट अटैक हो चुका होने या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को भी प्रदूषण के संपर्क को कम करना चाहिए। ऐसे लोगों को एयर प्यूरीफायर से फायदा मिल सकता है, लेकिन इसे इलाज का विकल्प नहीं समझना चाहिए।

World Copd Day 2025:अस्थमा से कितना अलग है सीओपीडी, क्या ये दोनों एक ही  बीमारी हैं? - World Copd Day 2025 Chronic Obstructive Pulmonary Disease Vs  Asthma Key Differences Explained - Amar

प्रदूषण से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • प्रदूषण ज्यादा होने पर सुबह और शाम बाहर निकलने से बचें।
  • बाहर जाना जरूरी हो तो सही फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें।
  • घर के अंदर प्रदूषण कम रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का सही इस्तेमाल करें।
  • सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी होने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।
  • पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार खानपान और दवाओं का ध्यान रखें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पैंक्रियाटिक कैंसर का बढ़ता खतरा: युवाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?
लाल मिर्च की जगह क्यों खानी चाहिए हरी मिर्च? डॉ. शुभम ने बताए गजब के फायदे

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विवाद, प्रतिबंध के बावजूद गाया ‘पटियाला पैग’

 

 

 

Pancreatic Cance
Health

पैंक्रियाटिक कैंसर का बढ़ता खतरा: युवाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?

Pancreatic Cance: भारत में पैंक्रियाटिक कैंसर यानी अग्नाशय का कैंसर भले ही दूसरे कई कैंसरों की तुलना में कम पाया जाता हो, लेकिन इससे होने वाली मौतों की संख्या चिंता बढ़ाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह बीमारी का देर से पता चलना है। शुरुआती चरण में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, जिसके कारण मरीज अक्सर […]

Read More
Health

लाल मिर्च की जगह क्यों खानी चाहिए हरी मिर्च? डॉ. शुभम ने बताए गजब के फायदे

Health Tips: भारतीय खानपान में तीखापन लाने के लिए लाल और हरी मिर्च का इस्तेमाल खूब किया जाता है। दाल हो या सब्जी, चटनी हो या सलाद, मिर्च खाने का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी मिर्च सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए […]

Read More
Diabetes & High BP
Health

डायबिटीज में हाई BP का खतरा क्यों बढ़ता है?

Diabetes & High BP: डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर ऐसी दो स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जो अक्सर एक साथ देखने को मिलती हैं। आमतौर पर लोग इन्हें अलग-अलग बीमारियां समझते हैं, लेकिन इनके बीच गहरा संबंध है। शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापा, किडनी की कार्यक्षमता और रक्त वाहिकाओं में होने वाले बदलाव इन दोनों बीमारियों के […]

Read More