Health Tips: भारतीय खानपान में तीखापन लाने के लिए लाल और हरी मिर्च का इस्तेमाल खूब किया जाता है। दाल हो या सब्जी, चटनी हो या सलाद, मिर्च खाने का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी मिर्च सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वात्स्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हरी मिर्च के फायदे बताए हैं। साथ ही उन्होंने इसके अधिक सेवन से होने वाली परेशानियों के प्रति भी आगाह किया है।
विटामिन C से भरपूर होती है हरी मिर्च
डॉ. शुभम के मुताबिक, पतली और तीखी हरी मिर्च पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर में कोलेजन बनाने और इम्यून सिस्टम को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन सी भोजन से मिलने वाले आयरन, खासकर पौधों से प्राप्त आयरन के अवशोषण में भी मददगार होता है। ऐसे में दाल और हरी सब्जियों के साथ सीमित मात्रा में हरी मिर्च खाना फायदेमंद हो सकता है।
कैप्साइसिन से मिलता है तीखापन
हरी मिर्च में कैप्साइसिन नाम का प्राकृतिक कंपाउंड पाया जाता है। यही इसे तीखा स्वाद देता है। डॉ. शुभम बताते हैं कि कैप्साइसिन शरीर में मौजूद TRPV1 रिसेप्टर्स को सक्रिय करता है। ये रिसेप्टर्स गर्मी और दर्द के संकेतों को महसूस करने में भूमिका निभाते हैं। कैप्साइसिन के सेवन से शरीर की ऊर्जा खपत यानी एनर्जी एक्सपेंडिचर में कुछ समय के लिए बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि केवल हरी मिर्च खाने से वजन कम किया जा सकता है। वजन नियंत्रित रखने के लिए संतुलित खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि जरूरी है।
ये भी पढें
आंखों और इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद
हरी मिर्च में बीटा-कैरोटीन जैसे कैरोटीनॉयड्स भी पाए जाते हैं। बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन ए में बदल सकता है। विटामिन ए आंखों की सामान्य सेहत, कम रोशनी में देखने की क्षमता और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है। इस लिहाज से सीमित मात्रा में हरी मिर्च को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
ज्यादा हरी मिर्च खाने से हो सकती है एसिडिटी
हरी मिर्च के फायदे होने के बावजूद इसका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। डॉ. शुभम के अनुसार, जिन लोगों को पाचन संबंधी परेशानी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक मात्रा में हरी मिर्च खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी, सीने में जलन और पेट में इरीटेशन की परेशानी हो सकती है।
खाने में कैसे शामिल करें हरी मिर्च?
रोजाना के भोजन में तीखापन लाने के लिए हरी मिर्च को दाल, सब्जी, चटनी और सलाद में शामिल किया जा सकता है। कुछ लोग लाल मिर्च पाउडर की जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल भी पसंद करते हैं। हालांकि, इसे खाने की मात्रा अपनी सहनशीलता और पाचन संबंधी स्थिति के अनुसार ही रखनी चाहिए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
धोनी का IPL से संन्यास! CSK में बनेंगे मेंटर
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में तबाही की आशंका
वैश्विक मुस्लिम प्रभावशाली सूची में भारत का दबदबा, ओवैसी समेत कई बड़ी हस्तियों को मिली जगह
