बाथरूम की टाइल्स चमकाने के आसान तरीके, मिनटों में हटेंगे जिद्दी दाग

BathroomCleaning : बाथरूम की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग सीट, बेसिन और फर्श की सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन दीवारों और फर्श पर लगी टाइल्स को नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ समय बाद इन टाइल्स पर गंदगी, पीलापन और खारे पानी यानी हार्ड वॉटर के दाग जमने लगते हैं। इससे बाथरूम की पूरी चमक फीकी पड़ जाती है। हार्ड वॉटर के दाग हटाने के लिए बाजार में कई तरह के क्लीनर मौजूद हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से भी टाइल्स की सफाई की जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपाय।

 सफेद सिरका और डिशवॉश से करें सफाई

खारे पानी के दाग हटाने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और गुनगुना पानी मिलाएं। इसमें थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश भी मिला सकते हैं।

अब इस मिश्रण को टाइल्स और दाग वाली जगह पर स्प्रे करें और करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

 पुराने दागों पर बेकिंग सोडा और सिरका

अगर टाइल्स पर दाग काफी पुराने और जिद्दी हैं, तो बेकिंग सोडा मददगार हो सकता है। 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।

इस पेस्ट को दाग वाली जगह और टाइल्स के जोड़ों पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट बाद पुराने टूथब्रश या प्लास्टिक ब्रश से रगड़कर साफ करें। इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें।

नींबू और नमक से चमकाएं टाइल्स

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड सफाई में मदद कर सकता है, जबकि नमक हल्के स्क्रब की तरह काम करता है। इसके लिए आधे नींबू पर थोड़ा मोटा नमक लगाएं और इसे खारे पानी के दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। करीब 10 मिनट बाद साफ पानी से टाइल्स धो लें। इससे दाग और गंदगी कम करने में मदद मिल सकती है और बाथरूम में ताजगी भी महसूस होगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

मौसम बदलते ही बुखार और दर्द? सावधान, डेंगू के हो सकते हैं लक्षण

Asian Games 2026: भारत ने मलेशिया को हराकर पांचवीं बार जीता गोल्ड

घर की दही या पैकेट वाली? जानें कौन सी दही है ज्यादा फायदेमंद

गोरखपुर में सपा की बैठक में हंगामा, कुर्सी को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष से विवाद

 

 

Spread the love

homeslider Life Style

Handloom Day 2026: बनारसी से कांजीवरम तक, जानिए भारत के राज्यों की मशहूर हैंडलूम साड़ियां

National Handloom Day 2026 : भारत की पहचान सिर्फ उसकी विविध संस्कृतियों और परंपराओं से ही नहीं, बल्कि यहां की सदियों पुरानी हस्तकरघा कला से भी है। गांवों, कस्बों और छोटे शहरों में आज भी हजारों कारीगर अपने हाथों से खूबसूरत कपड़े और डिजाइन तैयार कर रहे हैं। खासतौर पर भारतीय हैंडलूम साड़ियां अपनी कला, […]

Spread the love
Read More
Jeans Cleaning Tips
Life Style

Jeans Cleaning Tips: जींस धोने का सही तरीका जानिए, इन गलतियों से बचेंगे तो सालों तक रहेगी नई जैसी

बार-बार धोना, गर्म पानी और ड्रायर का इस्तेमाल बिगाड़ सकता है आपकी पसंदीदा जींस का लुक, जानें डेनिम की सही देखभाल के आसान टिप्स Jeans Cleaning Tips : जींस आज लगभग हर किसी की वॉर्डरोब का अहम हिस्सा बन चुकी है। इसकी मजबूती, स्टाइल और आरामदायक फिटिंग के कारण लोग इसे रोजमर्रा की जिंदगी में […]

Spread the love
Read More
Tomato Cucumber
homeslider Life Style Lifestyle

Tomato-Cucumber : फल या सब्जी? साइंस क्या कहता है, जानिए सही जवाब

Tomato-Cucumber टमाटर और खीरा ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें हम रोज़ाना सलाद, सब्जी और कई डिशेज़ में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये असल में फल हैं या सब्जी? आमतौर पर इन्हें सब्जी माना जाता है, लेकिन विज्ञान की नजर में इनकी पहचान कुछ और ही है। टमाटर को लेकर […]

Spread the love
Read More