
Manoj Aneja: वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर तब, जब वजन बढ़ने के साथ ब्लड शुगर जैसी परेशानियां भी सामने आने लगें। लेकिन सही खान-पान, नियमित एक्सरसाइज और मजबूत अनुशासन के दम पर वजन कम किया जा सकता है। मनोज अनेजा ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया। 112 किलो वजन के साथ उन्हें रोजमर्रा के कामों में परेशानी महसूस होने लगी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल बदलने का फैसला किया और करीब 9 महीने में 20 किलो वजन कम कर 92 किलो तक पहुंच गए।
जब वजन बढ़ने लगा तो हुआ एहसास
मनोज अनेजा बताते हैं कि उनका वजन लगातार बढ़ रहा था, लेकिन शुरुआत में उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। एक दिन उन्हें उठने-बैठने तक में परेशानी महसूस हुई। तभी उन्हें एहसास हुआ कि उनकी बढ़ती उम्र से पहले ही शरीर उन्हें चेतावनी दे रहा है। इसके बाद मनोज ने खुद को फिट और स्वस्थ रखने का फैसला किया। उन्होंने अपने बढ़ते वजन को कम करने का लक्ष्य बनाया और धीरे-धीरे अपनी रोजाना की आदतों में बदलाव करना शुरू किया।
सबसे पहले बदली अपनी पुरानी आदतें
फिटनेस की शुरुआत मनोज ने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके की। उन्होंने बिना सोचे-समझे कुछ भी खाने और अनियमित समय पर सोने-जागने की आदत को बदला। उन्होंने जंक फूड से दूरी बनाई और खाने को लेकर अनुशासन अपनाया। खास बात यह रही कि शादी, पार्टी या यात्रा के दौरान भी उन्होंने अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखा और हेल्दी विकल्पों को प्राथमिकता दी।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से कार्डियो तक, ऐसा था वर्कआउट
मनोज ने फिटनेस कोच की सलाह पर एक्सरसाइज शुरू की। शुरुआत में उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो पर ध्यान दिया। इसके साथ रनिंग, वॉकिंग और जॉगिंग को भी अपने रूटीन में शामिल किया।
ये भी पढें
परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि
वह नियमित रूप से ट्रेडमिल पर भी वॉक करते थे। मनोज के मुताबिक, उन्होंने वर्कआउट को अपने लिए किसी सजा की तरह नहीं बनाया, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। उन्होंने सप्ताह में करीब छह दिन एक्सरसाइज की और धीरे-धीरे अपने फिटनेस रूटीन को जारी रखा।
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट पर दिया जोर
वजन घटाने के सफर में एक्सरसाइज के साथ डाइट ने भी अहम भूमिका निभाई। मनोज ने अपने खाने में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल किया और नियमित रूप से अपनी डाइट का पालन किया।
उनका कहना है कि एक समय के बाद किसी भी डाइट या रूटीन से बोरियत हो सकती है, लेकिन किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अपनी डाइट को लगातार फॉलो किया और खाने की पुरानी आदतों से दूरी बनाए रखी।
नौ महीने बाद खुद में देखा बड़ा बदलाव
लगातार नौ महीने तक अपने रूटीन पर टिके रहने के बाद मनोज ने करीब 20 किलो वजन कम किया। 112 किलो से उनका वजन 92 किलो तक पहुंच गया। वजन कम होने के साथ उन्होंने खुद को ज्यादा मजबूत, फिट और कॉन्फिडेंट महसूस किया। उनके लिए यह बदलाव सिर्फ वजन कम करने तक सीमित नहीं था, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम था।
मनोज ने बताया फिट रहने का फॉर्मूला
मनोज के मुताबिक, फिटनेस के लिए सबसे जरूरी चीज अनुशासन और निरंतरता है। उन्होंने सलाह दी कि फिट होने की शुरुआत छोटे लक्ष्यों से करनी चाहिए और उन्हें धीरे-धीरे हासिल करना चाहिए।
इसके साथ हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाना जरूरी है। अगर जरूरत हो तो फिटनेस कोच या योग्य विशेषज्ञ की सलाह लेकर अपनी एक्सरसाइज और डाइट प्लान तैयार करना बेहतर है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि
कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी पर अलर्ट
IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया के परिवार पर शक


One thought on “मनोज अनेजा का फैट टू फिट सफर, नौ महीने में घटाया 20 किलो”
Comments are closed.