IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले हुई गतिविधियों और पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन तैयार करना है।

जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन दोपहर करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच साहिल की गतिविधियां CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुईं। बताया जा रहा है कि परीक्षा खत्म होने से कुछ समय पहले वह अपनी जेब की तरफ झुककर देखते हुए नजर आया। इसके बाद एक प्रोफेसर उससे बातचीत करते दिखाई दिए। बाद में प्रोफेसर उसे परीक्षा दे रहे अन्य छात्रों से अलग एक तरफ ले जाते हुए नजर आए।

परीक्षा हॉल से बाहर निकलने के बाद साहिल कुछ समय तक IIT बॉम्बे परिसर में घूमता हुआ CCTV में दिखाई दिया। इसके बाद दोपहर करीब 1:25 बजे वह अपने हॉस्टल के कमरे में जाता हुआ रिकॉर्ड हुआ। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद साहिल कमरे से बाहर नहीं निकला। बाद में उसके कमरे में उसकी मौत की जानकारी सामने आई।

ये भी पढें

कुर्मी बिरादरी को साधने में जुटी UP सरकार

परीक्षा में मोबाइल और ChatGPT के इस्तेमाल का मामला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, साहिल को मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और ChatGPT के कथित इस्तेमाल को लेकर पकड़े जाने की बात सामने आई है। इसके बाद परीक्षा हॉल में उससे पूछताछ किए जाने की जानकारी है। हालांकि, उसकी मौत से जुड़े सभी कारणों और परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच अब परीक्षा केंद्र, कैंपस और हॉस्टल की CCTV रिकॉर्डिंग को आपस में जोड़कर घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों की ओर से यह भी बताया गया है कि जांच के दौरान संस्थान के प्रोफेसर और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा सकती है।

ये भी पढें

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

साहिल के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे संस्थान में कथित उत्पीड़न और जाति आधारित भेदभाव का सामना करना पड़ा था। इन आरोपों के बाद IIT बॉम्बे परिसर में छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन भी किए गए। परिवार की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की है। मामले में एक प्रोफेसर को आरोपी बनाया गया है। जांच सहायक पुलिस आयुक्त के स्तर पर की जा रही है।

साहिल रवींद्र वाकोडे महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने वाले थे और IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech के दूसरे वर्ष में पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार शाम उन्हें पवई स्थित IIT बॉम्बे कैंपस के हॉस्टल नंबर 4 के कमरे में मृत पाया गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया के परिवार पर शक

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Comments are closed.

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Parivartini Ekadashi
homeslider Politics

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पुण्य की […]

Spread the love
Read More
Crime News Punjab

कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी पर अलर्ट

Canada: कनाडा के इमिग्रेशन विभाग ने शादी और रिश्तों के जरिए इमिग्रेशन हासिल करने के लिए किए जाने वाले फर्जीवाड़े को लेकर चेतावनी जारी की है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने कनाडाई नागरिकों, स्थायी निवासियों और विदेशी नागरिकों को ऐसे रिश्तों के कानूनी परिणामों के बारे में आगाह किया है, जिनका मकसद वास्तविक […]

Spread the love
Read More