चिनहट: एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव कठौता झील किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैली सनसनी
ए अहमद सौदागर
Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कठौता झील के किनारे गुरुवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रहे थे कि तभी बेटे की तलाश में भटक रहे परिजन भी पहुंच गए और शव की पहचान अपने बेटे 23 वर्षीय मनीष कुमार राजपूत के रूप में की। घर वाले मनीष के साथ कोई अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। मामले की छानबीन कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोमतीनगर: बंद मकानों में चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश
चिनहट थाना के कठौता झील किनारे गुरुवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही थी कि इसी दौरान गोमतीनगर क्षेत्र के वास्तु खंड निवासी पूजा ने शव की पहचान अपने 23 वर्षीय भाई मनीष कुमार राजपूत के रूप में की। पूजा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सब्जी बेचने का काम करता था। घर वालों ने एक बाबी मौर्या नाम पर संदेह जताया है। घरवालों ने पुलिस को बताया कि मनीष बुधवार सुबह करीब दस बजे अपने मित्र बॉबी मौर्या के साथ घर से निकला था और दोपहर में खाना खाने के फिर मित्र के बुलाने पर चला गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की।
कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रबोधन-2026 का आयोजन, 29 विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी
घरवाले खोजबीन कर रहे थे कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे उसका उसका शव चिनहट के कठौता झील किनारे पड़ा मिला। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि मनीष नशे का आदी था। उन्होंने बताया कि शव के पास से कुछ नशीला इंजेक्शन मिला है। हालांकि पुलिस संदेह के आधार पर मनीष के साथी बॉबी मौर्या को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
तालकटोरा: पत्नी की हत्या करने वाला खूनी पति गिरफ्तारn
कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रबोधन-2026 का आयोजन, 29 विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी
जमीन की लालच और मामूली कहासुनी के बाद अपने ही बन रहे कातिल
BRICS समिट से पहले चिदंबरम के सवाल पर BJP ने बताया ‘नाराज फूफा’
ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! F-15 समेत कई अमेरिकी विमानों को नुकसान का दावा
आतंकवाद पर सख्त भारतः विदेशी राजनयिकों के समक्ष पेश की ‘प्रहार’ रणनीति
आतंकवाद पर सख्त भारतः विदेशी राजनयिकों के समक्ष पेश की ‘प्रहार’ रणनीति
पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान
