जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, घायल अस्पताल में भर्ती।
Lucknow: पारा थाना क्षेत्र में सीमेंट सरिया दुकानदार को उधारी रकम मांगना भारी पड़ गया। उधारी मांगने पहुंचे दुकानदार नसरुद्दीन को दबंग पिंटू शर्मा ने साथियों के साथ मिलकर लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यही नहीं दबंग शख्स जान से मारने की धमकी तक दे डाला।
ये भी पढें
पुलिस के मुताबिक पीड़ित के भाई मोहम्मद सैफ की तहरीर पर जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। सआदतगंज थाना क्षेत्र के वजीरबाग निवासी मोहम्मद सैफ ने पारा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई नसरुद्दीन की पारा इलाके में सीमेंट सरिया की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भाई की दुकान से पिंटू शर्मा नाम के शख्स ने सीमेंट सरिया के अलावा बिल्डिंग मटेरियल लिया था और कहा था कि रुपए दो-चार दिनों मे दे देंगे। आरोप है कि सोमवार को दुकानदार नसरुद्दीन अपने साथी मोहम्मद सलमान के साथ पिंटू शर्मा के घर उधारी रकम मांगने पहुंचे तो पिंटू शर्मा का पारा सातवें आसमान पहुंच गया।
ये भी पढें
आरोप है कि उधारी रकम मांगते ही पिंटू शर्मा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर अमादा हो गया। विरोध करने पर दबंग पिंटू लोहे की राड से नसरुद्दीन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह लहुलुहान कर गिर पड़े। साथ में गए सलमान ने किसी तरह बीच-बचाव कर नसरुद्दीन को बचाया। यही नहीं आरोप है कि आरोपी पिंटू शर्मा जान से मारने की धमकी तक दे डाला। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के भाई की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
उरई: पुलिस पर हमले के मामले में पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, 26,500 रुपये जुर्माना
संसदीय समिति बैठकः विदेश मंत्री का पश्चिम एशिया से रिश्ते मजबूत करने पर जोर
विदेश राज्य मंत्री का सऊदी दौराः श्रम सहयोग बढ़ाने, प्रवासी कल्याण पर जोर

One thought on “पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान”
Comments are closed.