BRICS समिट पर चिदंबरम के सवाल
BRICS Summit: भारत में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट से पहले इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने हाल के BRICS समिट को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन BRICS समिट से उन्हें कोई खास ठोस फायदा या नतीजा नजर नहीं आता।
चिदंबरम ने कहा कि भारत BRICS के साथ-साथ SCO, G20 और QUAD का भी हिस्सा है, लेकिन सवाल यह है कि इन सभी मंचों से भारत को वास्तव में क्या हासिल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि BRICS के शुरुआती दौर में भारत को कुछ ठोस फायदे जरूर मिले थे।
चिदंबरम के बयान पर BJP का पलटवार
चिदंबरम के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया के जरिए तीखा जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता को ‘नाराज फूफा’ बताते हुए कहा कि जब भी भारत में कोई सकारात्मक काम होता है, तो कांग्रेस के ‘नाराज फूफा’ को उससे परेशानी होने लगती है।
भंडारी ने कहा कि भारत BRICS समिट की मेजबानी क्यों कर रहा है, इस पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को तथ्यों की जानकारी लेनी चाहिए थी। उन्होंने BRICS के बढ़ते आर्थिक प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि BRICS देशों को भारत का निर्यात करीब 85 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।
ये भी पढें
बीजेपी नेता ने यह भी दावा किया कि BRICS के विस्तार के बाद यह समूह दुनिया की करीब आधी आबादी और लगभग 40 फीसदी वैश्विक GDP का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कांग्रेस पर भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और आर्थिक प्रगति को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
12-13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS समिट
भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 18वें BRICS लीडर्स समिट की मेजबानी करने जा रहा है। भारत इस साल चौथी बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। इस बार समिट की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है।
समिट में विस्तारित 11 सदस्यीय BRICS समूह के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन समेत अन्य सदस्य देशों के नेताओं की मेजबानी करेंगे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी समिट में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो 2019 के बाद यह उनका भारत का पहला दौरा होगा।
BRICS समिट में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
दो दिवसीय समिट में वैश्विक बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सुधार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। IMF और वर्ल्ड बैंक में सुधार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी बातचीत होने की संभावना है।
इसके अलावा सप्लाई चेन, खाद्य सुरक्षा, ग्रीन एनर्जी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे भी एजेंडे में रहेंगे। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच BRICS देशों के बीच सहयोग और ग्लोबल साउथ की भूमिका भी चर्चा के प्रमुख विषयों में शामिल होगी। ऐसे में BRICS समिट से पहले चिदंबरम के सवाल और बीजेपी का पलटवार इस मुद्दे को सियासी बहस के केंद्र में ले आया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
लखनऊ की 160 जर्जर इमारतें प्रशासन के निशाने पर
ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! F-15 समेत कई अमेरिकी विमानों को नुकसान का दावा
नेपाल में राहत-बचाव अभियान के लिए भारत की मदद जारी, 130 टन से अधिक पहुंचाई राहत सामग्री
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन व्हाइट हाउस की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
iPhone 18 Pro Max की कीमत ने बढ़ाई टेंशन! भारत में ₹20 हजार तक महंगा हो सकता है फोन

One thought on “BRICS समिट से पहले चिदंबरम के सवाल पर BJP ने बताया ‘नाराज फूफा’”
Comments are closed.