विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट का ऐलान

Ranabali release date: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों की मच अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इस इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को दशहरे के मौके पर बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा विजय देवरकोंडा के इंटेंस और रॉ लुक वाले नए पोस्टर के साथ की है।

नए पोस्टर में दिखा विजय का खतरनाक अंदाज

27 अगस्त को फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘राणाबाली’ का नया पोस्टर जारी किया। पोस्टर में विजय देवरकोंडा बेहद इंटेंस और रफ अवतार में नजर आ रहे हैं। धुएं से भरे माहौल के बीच उनका किरदार काफी आक्रामक और रहस्यमयी दिखाई देता है।

पोस्टर में विजय के हाथ में एक भारी घुमावदार हथियार भी नजर आ रहा है, जिसने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, “हमारे इतिहास का सबसे डार्क चैप्टर इस अक्टूबर में खुलेगा।” इसके साथ फिल्म की ग्लोबल रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 बताई गई है।

ये भी पढें

रक्षाबंधन से पहले चंबा में बड़ी कार्रवाई, पंजाब से लाई जा रही 450 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट

पीरियड ड्रामा होगी ‘राणाबाली’

‘राणाबाली’ को एक बड़े बजट की पीरियड ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी और विजय का किरदार अभी पूरी तरह से सामने नहीं आया है, लेकिन फर्स्ट लुक और अब तक जारी की गई झलकियों ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म के संगीत और किरदारों की झलक पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में रह चुकी है। अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस फिल्म के ट्रेलर और अन्य अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

फिर साथ नजर आएगी विजय-रश्मिका की जोड़ी

‘राणाबाली’ की एक खास बात विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी है। दोनों इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आएंगे। फिल्म में रश्मिका फीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी। ऐसे में फैंस के बीच इस जोड़ी को लेकर भी खास उत्साह है।

इंटरनेशनल स्टार भी आएंगे नजर

फिल्म की स्टारकास्ट में इंटरनेशनल अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू का नाम भी शामिल है। उनके फिल्म का हिस्सा होने से ‘राणाबाली’ का इंटरनेशनल अपील और मजबूत होने की उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन राहुल संकृत्यायन ने किया है। इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है।

दशहरे पर होगा बड़ा मुकाबला

मेकर्स ने फिल्म के लिए दशहरे के आसपास का समय चुना है। 16 अक्टूबर 2026 को ‘राणाबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। त्योहार के मौके पर रिलीज होने के कारण फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रक्षाबंधन से पहले चंबा में बड़ी कार्रवाई, पंजाब से लाई जा रही 450 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 35 रुपये किलो मिलेगी प्याज

हैकर्स की खैर नहीं! WhatsApp ला रहा मजबूत पासवर्ड वाला नया सिक्योरिटी फीचर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटों की एंट्री

ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं Sea Buckthorn Juice, जानें इसके फायदे

 

Spread the love

2 thoughts on “विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट का ऐलान

Comments are closed.

Entertainment

सिने वर्ल्ड में सलमान के 38 साल, सोशल मीडिया में जश्न

Salman Khan Career :  बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भारतीय सिनेमा में अपने शानदार सफर के 38 साल पूरे कर लिए हैं। एक छोटे से सपोर्टिंग रोल से शुरू हुआ उनका करियर आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाली स्टारडम की मिसाल बन चुका है। इस खास मौके पर […]

Spread the love
Read More
Toxic film
Entertainment

‘धुरंधर 2’ से टक्कर होती तो ‘टॉक्सिक’ का क्या होता? यश की फिल्म पर यूजर्स ने कसा तंज

Toxic film: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगी हैं। जहां यश के फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म की कहानी और मेकिंग […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Toxic Review: यश का खतरनाक अवतार, प्यार और गैंगस्टर की कहानी में कितना दम?

KGF के बाद यश का नया अंदाज Toxic Review: लंबे इंतजार और कई बार की देरी के बाद आखिरकार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त बज बना हुआ था। ‘KGF’ के रॉकी भाई के बाद यश इस […]

Spread the love
Read More