ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटों की एंट्री

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया U19 के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। इस टीम की घोषणा के साथ ही दो बड़े क्रिकेट परिवारों के युवा चेहरों की एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भारत की U19 वनडे टीम में जगह दी गई है। दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ सितंबर में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

तीन वनडे मुकाबलों के लिए लक्ष्य रायचंदानी को कप्तान, जबकि यशबर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं दो मल्टी-डे मुकाबलों के लिए यशबर्धन चौहान टीम की कमान संभालेंगे और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

आर्यवीर सहवाग की पहली बार U19 टीम में एंट्री

आर्यवीर सहवाग के चयन को इस टीम की सबसे चर्चित खबरों में माना जा रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। उन्होंने 2024 की कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था।

ये भी पढें

मानकनगर: नहर में उतराता मिला दो लोगों का शव

आर्यवीर हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में भी खेलते नजर आए, जहां उनके आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज की काफी चर्चा हुई। अब घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारत की अंडर-19 वनडे टीम में जगह मिली है।

अन्वय द्रविड़ को भी वनडे टीम में मौका

वहीं, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। अन्वय ने जुलाई में भारत U19 के श्रीलंका दौरे के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की पारी खेली थी। उनके इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा गया है।

खास बात यह है कि आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को मल्टी-डे टीम में जगह नहीं मिली है। यानी दोनों युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल तीन वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे।

राजकोट और अहमदाबाद में होंगे मुकाबले

भारत और ऑस्ट्रेलिया U19 के बीच तीनों वनडे मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे। पहला वनडे 18 सितंबर, दूसरा 21 सितंबर और तीसरा मुकाबला 23 सितंबर को होगा। इसके बाद 27 से 30 सितंबर तक पहला मल्टी-डे मैच राजकोट में खेला जाएगा। दूसरा मल्टी-डे मुकाबला पांच से आठ अक्टूबर के बीच अहमदाबाद के बी ग्राउंड पर होगा।

भारत U19 वनडे टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकटा और काव्या पटेल। ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों के लिए बड़ा मौका होगी। वहीं आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर क्रिकेट फैंस की खास नजर रहेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं Sea Buckthorn Juice, जानें इसके फायदे

मानकनगर: नहर में उतराता मिला दो लोगों का शव

KARNATAKA की झील में मां और पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी

ब्रेकअप ने खोला पेपर लीक का राज, MPSC के अधिकारियों तक पहुंची जांच

सिने वर्ल्ड में सलमान के 38 साल, सोशल मीडिया में जश्न

 

Spread the love

One thought on “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटों की एंट्री”

Comments are closed.

Sports

IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में रनों की बरसात के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में गेंदबाजों […]

Spread the love
Read More
Sports

कपिल देव की वैभव सूर्यवंशी को सलाह, बोले- तीन साल बाद करेंगे बात

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में छा जाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक उनके प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के नायक कपिल देव का […]

Spread the love
Read More
Sports

रांची में IND vs WI T20 आज, लाइव देखने का तरीका जानें

IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, शुक्रवार नौ अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर बढ़त 2-0 करने […]

Spread the love
Read More