Patna: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। शादी की भव्य तैयारियों के बीच दूल्हे ऋषिकेश कुमार का शाही अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। गुलाबी शेरवानी, आकर्षक पगड़ी और पारंपरिक गहनों से सजे ऋषिकेश की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। वह पूरे ठाठ-बाट के साथ अपनी दुल्हन शिवांगी को लेने के लिए बारात लेकर रवाना हुए हैं।
गुलाबी शेरवानी में दिखा दूल्हे का रॉयल लुक
शादी के खास मौके पर ऋषिकेश कुमार ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी है। इसके साथ सफेद चूड़ीदार और सिर पर मैचिंग गुलाबी पगड़ी उनके लुक को खास बना रही है। गले में मोतियों की कई परतों वाली माला और पगड़ी पर लगा बड़ा नगीना उनके शाही अंदाज को और आकर्षक बना रहा है। हाथों में मेहंदी, सोने का ब्रेसलेट और माथे पर तिलक लगाए ऋषिकेश की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनके वेडिंग लुक की चर्चा कर रहे हैं।

धूमधाम से निकली बारात, परिवार ने निभाईं रस्में
ऋषिकेश कुमार की बारात बिहटा से मोकामा के नदवां गांव के लिए रवाना हुई है। इस दौरान फूलों से सजी सफेद रंग की डिफेंडर गाड़ी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। बारात में गाजे-बाजे और डांस के साथ परिवार के लोग जश्न मनाते दिखाई दिए। सामने आए वीडियो में दूल्हे के पिता और अन्य रिश्तेदार खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं।
बारात निकलने से पहले घर में विवाह की पारंपरिक रस्में भी निभाई गईं। ऋषिकेश की मां आशा देवी ने बेटे का परछावन किया। इस दौरान परिवार की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर शादी की खुशियों को और खास बना दिया। मां के साथ परिवार की अन्य महिलाएं भी रस्मों में शामिल हुईं। ऋषिकेश की बुआ भी इस मौके पर उनके साथ नजर आईं।
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद?
ऋषिकेश कुमार कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह के बेटे हैं। उनकी शादी शिवांगी सिंह से हो रही है, जो बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह की बेटी हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्य इंतजामों के बीच विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है।
शादी में मेहमानों के लिए खास खानपान का इंतजाम
शिवांगी और ऋषिकेश की शादी में मेहमानों के स्वागत और खानपान की व्यवस्था भी चर्चा का विषय बनी हुई है। आयोजन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के व्यंजन तैयार कराए गए हैं। इनमें बिहार के पारंपरिक पकवानों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय व्यंजन भी शामिल हैं। मिठाइयों के इंतजाम को लेकर भी बड़े दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेहमानों के लिए 25 लाख से ज्यादा मिठाइयां और करीब 50 लाख रसगुल्लों की व्यवस्था की गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘हमारी राधा’ में बेटे के लिए गिरधर से मदद मांगेगी राधा
अनिल कपूर के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स
‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट आई सामने, चार दिसंबर को साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखेंगे जितेंद्र कुमार
