गंडक नदी का जलस्तर घटा, वाल्मीकि नगर बैराज से पानी का बहाव भी कम

Bihar Flood

Bihar Flood: नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बाद बिहार में बढ़े गंडक नदी के जलस्तर में अब कमी आने लगी है। पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर गंडक बैराज से छोड़े जा रहे पानी का प्रवाह भी घट गया है। इससे नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिली है। जल संसाधन विभाग के अनुसार सभी तटबंध सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

1.50 लाख से घटकर 1.04 लाख क्यूसेक हुआ जलप्रवाह

वाल्मीकि नगर बैराज से बुधवार रात करीब 11 बजे 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक यह घटकर करीब 1.04 लाख क्यूसेक रह गया। विभाग के मुताबिक बुधवार रात बैराज पर जलप्रवाह अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, जिसके बाद गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट का रुख देखा गया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के देवघाट क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के कारण नदी के जलस्तर में दोबारा मामूली बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

ये भी पढें

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट का ऐलान

बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए थे

नेपाल में आई बाढ़ का पानी गंडक नदी में पहुंचने के बाद बिहार में बुधवार को हाई अलर्ट जारी किया गया था। जलप्रवाह को नियंत्रित करने के लिए वाल्मीकि नगर गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोल दिए गए थे। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी भी तटबंध पर प्रतिकूल प्रभाव की सूचना नहीं मिली है। बैराज, तटबंधों और नियंत्रण कक्ष में तैनात सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी और तटबंधों का निरीक्षण किया जा रहा है।

ये भी पढें

रक्षाबंधन से पहले चंबा में बड़ी कार्रवाई, पंजाब से लाई जा रही 450 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट

गंगा के जलस्तर पर भी नजर

अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में भी फिलहाल कमी देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ स्थानों पर एक-दो सेंटीमीटर तक मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी रखने और संभावित आपात स्थिति के मद्देनजर आवश्यक सामग्री का भंडारण करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में जिला प्रशासन सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लोगों को समय पर सावधान कर रहा है। संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी बदलाव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की थी। गुरुवार को उन्होंने प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक इस साल वाल्मीकि नगर बैराज से सबसे अधिक 2.24 लाख क्यूसेक जलप्रवाह 14 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था। वहीं 28 सितंबर 2024 को यहां से 5.625 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रक्षाबंधन से पहले चंबा में बड़ी कार्रवाई, पंजाब से लाई जा रही 450 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 35 रुपये किलो मिलेगी प्याज

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “गंडक नदी का जलस्तर घटा, वाल्मीकि नगर बैराज से पानी का बहाव भी कम”

Comments are closed.

Kashi
homeslider Raj Dharm UP

काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन

Kashi  में संस्कृति संसद 2026, नई पीढ़ी और राष्ट्रीय चेतना पर होगी चर्चा वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्य और नई पीढ़ी के साथ उसके सम्बन्धों पर राष्ट्रीय विमर्श के लिए काशी में तीन से पाँच नवम्बर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेन्टर में होने वाली […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने […]

Spread the love
Read More