बाजारखाला: ऐशबाग रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को झांसे में लेकर लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा गया

इंस्पेक्टर बाजारखाला की टीम ने सरगना सहित आठ को गिरफ्तार किया

एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, व मोबाइल बरामद

ए अहमद सौदागर

Gang robbing travelers : इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह की टीम ने युवकों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को झांसे में लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर उनसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उनके मोबाइल फोन से रकम ट्रांसफर कराकर भाग निकलते थे।
शनिवार को सरगना सहित आठ लोगों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और जान से मारने की धमकी देकर भोले-भाले यात्रियों की गाढ़ी कमाई लूटने के बाद फुर्र हो जाते थे। पुलिस को इनके पास एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल व अवैध ट्रांजेक्शन से संबंधित मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

ये भी पढें 

जानकीपुरम: तवे से वारकर पति की जान लेने वाली कलयुगी पत्नी गिरफ्तार

ऐशबाग क्षेत्र से पुलिस टीम ने शनिवार को लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इनकी पहचान चिनहट क्षेत्र स्थित कमता निवासी 18 वर्षीय राज उर्फ राज वर्मा पुत्र महेश प्रसाद, कमता निवासी 19 वर्षीय निखिल रावत पुत्र सहज रामनिवास, कमता निवासी 18 वर्षीय अभिजीत राजपूत पुत्र लल्ला वर्मा, कमता निवासी 18 वर्षीय राज राजपूत पुत्र संजय, बहराइच जिले के नानपारा थाना क्षेत्र के वनकटी व हाल पता कमता निवासी 19 वर्षीय मेराज अहमद पुत्र मोहम्मद दौस, लोनी गाजियाबाद व हाल पता कमता निवासी 18 वर्षीय आदित वर्मा पुत्र श्याम सुन्दर, प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के सराय महेश व हाल पता इंदिरा नगर के तकरोही निवासी 33 वर्षीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरज सिंह व गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित खरगापुर निवासी निवासी निसार अहमद पुत्र सिराज अहमद के रूप में हुई है।

इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो रेलवे स्टेशनों के आसपास मंडराते रहते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही यात्री ट्रेन से उतरते हैं कि गिरोह उन्हें अपने झांसे में लेकर उन्हें डरा-धमकाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट कर भाग निकलते हैं।

इंस्पेक्टर के मुताबिक जनपद मऊ निवासी सुधाकर पाल पुत्र राम अवध पाल जो 11 अगस्त 2026 को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने लखनऊ आए थे। वह जैसे ही कैफियात एक्सप्रेस से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उतरे कि तभी गिरोह छात्र को कमरा दिलाने के बहाने उसके पीछे लग गए और टैंपो स्टैंड के पास गिरोह अपने झांसे में लेकर जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित के मोबाइल फोन से पांच हजार रुपए की नकदी ट्रांसफर कराने के बाद मोबाइल फोन को तोड़कर फेंक दिया और पीड़ित को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी गाढ़ी कमाई लूट ले गए थे। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज शनिवार को आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आठ लुटेरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

जानकीपुरम: तवे से वारकर पति की जान लेने वाली कलयुगी पत्नी गिरफ्तार

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दर्जनों स्कूलों व प्रतिष्ठानों में किया ध्वजारोहण

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

महिला वर्कर्स की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों में बनाए ‘वन स्टॉप सेंटर’

महिला वर्कर्स की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों में बनाए ‘वन स्टॉप सेंटर’

3 thoughts on “बाजारखाला: ऐशबाग रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को झांसे में लेकर लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा गया”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

कानपुर में आग का तांडव: राधिका अपार्टमेंट में दो की मौत, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार तड़के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सुबह करीब 4:30 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग और धुएं से घिरे अपार्टमेंट में फंसे लोगों के बीच चीख-पुकार […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पुलिसिया अत्याचार की पराकाष्ठा

अंग्रेजों से ज्यादा क्रूर हो गई है चिलुआताल थाने की पुलिस अमिताभ ठाकुर ने पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत की उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर के चिलुआताल थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा शिवम पांडे को बेरहमी से पीटने, कथित रूप से जूते चटवाने तथा उनकी माता पूनम पांडे के साथ मारपीट किए जाने का […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: कलयुगी मौलाना को चढ़ा इश्क का बुखार

डरा-धमकाकर लूटता रहा मासूम की अस्मत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे ए अहमद सौदागर Lucknow: जिन मौलाना के कंधे पर बेटियों को शिक्षा देने का जिम्मा है, खुद उनकी हरकतें ही अन्य मदरसों को शर्मसार कर रही है। रंगीनियों का चढ़ता बुखार मौलवी मौलानाओं की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है। गौर करें तो […]

Read More