ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC-RPF पर हमला

चलती ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC और RPF जवान पर हमला; सीट को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Model Antara Banerjee : मुंबई के बोरीवली JRP ने ट्रेन में कथित तौर पर हंगामा करने और रेलवे कर्मचारियों व आरपीएफ जवानों पर हमला करने के आरोप में 31 वर्षीय मॉडल अंतरा बनर्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 12 अगस्त की रात बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्सप्रेस में हुई। अंतरा एक वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं।

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत ट्रेन में सीट को लेकर हुई। आरोप है कि अंतरा स्लीपर क्लास का टिकट लेकर एसी कोच में पहुंच गई थीं और एक रिजर्व सीट पर बैठी थीं। सह-यात्री द्वारा सीट खाली करने के लिए कहे जाने पर उन्होंने कथित तौर पर सीट छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद यात्री ने मामले की जानकारी रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ को दी।

मामला बढ़ने पर टिकट चेकर हरिकेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए RPFके ASI यामिनी कांत मिश्रा और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार को भी बुलाया गया। पुलिस का दावा है कि अधिकारियों ने अंतरा को समझाने और विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बहस बढ़ती चली गई।

ये भी पढें

बाजारखाला: ऐशबाग रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को झांसे में लेकर लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा गया

एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान अंतरा ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया। आरोप है कि उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और हाथ में रेजर लेकर रेलवे कर्मचारियों तथा RPF जवानों की ओर बढ़ीं। पुलिस का कहना है कि उन्होंने रेजर से हमला भी किया, जिसमें कुछ लोग घायल हुए। इस दौरान खुद अंतरा को भी चोट लगने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, पूरी घटना के बाद ट्रेन में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना को लेकर आरपीएफ के ASI यामिनी कांत मिश्रा की शिकायत पर 13 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। इसके बाद बोरीवली जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए अंतरा बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे विवाद की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। अंतरा बनर्जी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस तरह इतना बढ़ गया कि मामला कथित मारपीट और रेजर से हमले तक पहुंच गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० पंडित अटल बिहारी वाजपेई की आठवीं पूण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

चिनहट: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, शहीदों के सम्मान में

बाजारखाला: ऐशबाग रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को झांसे में लेकर लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा गया

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

Spread the love

2 thoughts on “ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC-RPF पर हमला”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More