सहारनपुर में खौफनाक घटना, सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली

Saharanpur

सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत

Saharanpur constable’s wife:  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की सर्विस राइफल से खुदकुशी कर ली। घटना हकीकत नगर इलाके की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय सविता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक, सविता अपने पति टिंकू सिंह और दो बेटियों के साथ हकीकत नगर में किराए के मकान में रहती थीं। परिवार करीब दो साल से मनीष कुमार के मकान में रह रहा था। टिंकू सिंह खनन विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं।

पति के नहाने के दौरान हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय टिंकू सिंह नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने कथित तौर पर उनकी सर्विस राइफल उठा ली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढें

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, फैसला सुनते ही बच्चों ने मां से फेरा मुंह

दो छोटी बेटियां, परिवार में पसरा मातम

सविता और टिंकू सिंह की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब पांच और तीन साल बताई जा रही है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में सविता ने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

SSP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP अभिनंदन सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सदर बाजार थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी के अनुसार, पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस सिपाही टिंकू सिंह, पड़ोसियों और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है। जांच में पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को भी शामिल किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सर्विस राइफल घर में किस परिस्थिति में उपलब्ध थी और घटना से पहले परिवार में किसी तरह का विवाद या तनाव तो नहीं था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 1000 से ज्यादा AI कैमरों से होगी निगरानी

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

भिंडी खाने के हैं कई फायदे, डॉक्टर शुभम वत्स ने बताया क्यों डाइट में जरूर शामिल करें यह सब्जी

अयोध्या में आस्था का सैलाब, सावन में अब तक पैंतीस लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे; मंदिरों में उमड़ी भीड़

बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

 

Spread the love

2 thoughts on “सहारनपुर में खौफनाक घटना, सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली”

Comments are closed.

Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More