15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान

तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा

ए अहमद सौदागर

Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 शहीद पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार यह सम्मान आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद और मेरठ में हुई मुठभेड़ों में अपराधियों को पकड़ने और मार गिराने में दिखाई गई बहादुरी के लिए दिया जा रहा है।

इसमें आगरा जिले के पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं।

21 जुलाई 2021 को थाना जगनेर क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी बदन सिंह और एक अन्य अपराधी अक्षय सिंह उर्फ चंकी पाण्डेय के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें दोनों अपराधी मारे गए थे। इस ऑपरेशन में शामिल तत्कालीन आगरा के IG मुनिराज जी, APP सत्यजीत गुप्ता, निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, आरक्षी आदेश त्रिपाठी और मुख्य आरक्षी प्रशान्त कुमार को गैलेंट्री मेडल मिलेगा।

वही मुरादाबाद जनपद के दो पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा। 10 जनवरी 2025 को थाना भोजपुर क्षेत्र में 1 लाख के इनामी असिफ उर्फ टिड्डा और 50 हजार के इनामी दीनू के साथ मुठभेड़ में दोनों मारे गए। इस कार्रवाई के लिए एएसपी बृजेश कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी संजय सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढें 

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

वही गौतमबुद्धनगर के दो पुलिसकर्मी भी सम्मानित होंगे।

01 जनवरी 2023 को थाना बिसरख क्षेत्र में STF टीम से मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी अपराधी कपिल को मार गिराया गया। इस ऑपरेशन में शामिल DIG STF अक्षय परवीर कुमार त्यागी और मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को मेडल मिलेगा।

मेरठ जनपद के दो पुलिसकर्मी भी सम्मानित होंगे। 04 मई 2023 को थाना जागृति क्षेत्र में एसटीएफ टीम की मुठभेड़ में 66 मुकदमों वाले अपराधी अनिल दुजाना को मार गिराया गया। इस दौरान शहीद हुए निरीक्षक सुनील कुमार और मुख्य आरक्षी *दीपक कुमार को मरणोपरांत गैलेंट्री मेडल से नवाजा जाएगा।

शासन ने बताया कि इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुख्यात अपराधियों का अंत किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
15 अगस्त के मुख्य समारोह में इन वीर पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल प्रदान किया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं

 

Spread the love

One thought on “15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More