डरा-धमकाकर लूटता रहा मासूम की अस्मत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
ए अहमद सौदागर
Lucknow: जिन मौलाना के कंधे पर बेटियों को शिक्षा देने का जिम्मा है, खुद उनकी हरकतें ही अन्य मदरसों को शर्मसार कर रही है। रंगीनियों का चढ़ता बुखार मौलवी मौलानाओं की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है। गौर करें तो इससे पहले भी लखनऊ में कुछ कुछ कलयुगी शिक्षकों ने शिष्य गुरु के रिश्ते पर दाग लगा चुके हैं।
अब सआदतगंज क्षेत्र के मंसूर नगर स्थित एक मदरसे में बच्चों को तालीम हासिल कराने वाले चौक के अशरफाबाद निवासी 27 वर्षीय इमरान पुत्र मेराज ने सारी हदें उस समय पार कर दी जब मदरसे में पढ़ने वाली 11 वर्षीय मासूम को डरा-धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला।
ये भी पढें
उसके करतूत पर गौर करें तो वह लैंगिक शारीरिक शोषण तथा वीडियो बनाकर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाला। इसकी भनक तब लगी जब पीड़ित नाबालिग लड़की ने अपने घरवालों को आपबीती सुनाई। यह माजरा सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।
अतिरिक्त इंस्पेक्टर सहेन्द्र कुमार के मुताबिक पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 0269/2026 धारा 65(2) 351(3) BNS व धारा 5(1)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी इमरान पुत्र मेराज को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बुलाकी अड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
छठ पूजा आस्था और प्रकृति संरक्षण का पर्व: डॉ. निशांत त्रिपाठी
जनगणना का आया पैगाम, घर बैठे दर्ज करें अपना नाम
एक ही दिन में चार भूकंप से दहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, 3.9 रही सबसे अधिक तीव्रता
कान्हा की नगरी बनेगी चुनावी रणनीति का गढ़, मथुरा में भाजपा का महामंथन
