घटना में इस्तेमाल लोहे का तावा बरामद
कौशल्या गार्डेन आनन्द विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Wife arrested : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के कौशल्या गार्डेन आनन्द विहार कॉलोनी में तीन दिन पहले आशियाना निवासी आशीष सोनी के सिर पर तावे से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुलाने वाली कलयुगी पत्नी कौशल्या गार्डेन आनन्द विहार कॉलोनी निवासी तपस्या सिंह को इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया है है। पुलिस ने अभियुक्ता की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का तावा बरामद कर लिया है।
ये भी पढें
BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके
आशियाना क्षेत्र के रहने वाले आशीष सोनी पुत्र जय नारायण सोनी की जानकीपुरम क्षेत्र स्थित कौशल्या गार्डेन आनन्द विहार कॉलोनी में रहने वाली उसकी कलयुगी पत्नी तपस्या सिंह ने मामूली कहासुनी के बाद तवे से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया था।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि पूछताछ में आरोपित तपस्या सिंह ने बताया कि आशीष सोनी के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया था तथा उससे परेशान होकर तलाक भी ले लिया था इसके बावजूद भी आशीष सोनी परेशान करता रहता था जिससे आजिज होकर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
80 वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दर्जनों स्कूलों व प्रतिष्ठानों में किया ध्वजारोहण
Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर
भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा
BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके
सहारनपुर में खौफनाक घटना, सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली

One thought on “जानकीपुरम: तवे से वारकर पति की जान लेने वाली कलयुगी पत्नी गिरफ्तार”
Comments are closed.