महिला वर्कर्स की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों में बनाए ‘वन स्टॉप सेंटर’

New Delhi

शाश्वत तिवारी

New Delhi: खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीय महिला कामगारों के लिए काम के माहौल को अधिक सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने की दिशा में भारत सरकार ने बड़े कूटनीतिक और मानवीय कदम उठाए हैं। मुश्किल और संकटपूर्ण परिस्थितियों में फंसी भारतीय महिलाओं को तुरंत समन्वित सहायता प्रदान करने के लिए खाड़ी देशों के प्रमुख शहरों में सात अत्याधुनिक ‘वन स्टॉप सेंटर’ स्थापित किए गए हैं।

ये भी पढें

ANTF यूनिट गाजीपुर: अस्सी लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। राज्यसभा सांसद राजीव सिंह ने खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीयों के समक्ष आने वाली दिक्कतों और उस पर भारत के रवैये को लेकर सवाल पूछा था। इसके जवाब में राज्यमंत्री ने बताया कि लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक खाड़ी देशों (यूएई 45 लाख), (सऊदी अरब 27 लाख), (कुवैत 10 लाख), (कतर 8.2 लाख), ओमान (6.7 लाख), बहरीन (3.1 लाख) में रहते हैं। 2014 से जून 2026 के दौरान ‘उत्प्रवास जांच आवश्यक’ (ईसीआर) श्रेणी के पासपोर्ट वाले कुल 50,25,506 प्रवासी कामगारों को 6 खाड़ी देशों में विदेशी रोजगार के लिए ‘उत्प्रवास मंजूरी’ (ईसी) दी गई है।

 

WhatsApp Image 2026 08 14 at 5.32.48 PM

विदेश मंत्रालय के अनुसार मंत्री ने कहा भारतीय महिला कामगारों की भर्ती सिर्फ़ सरकारी आरए के ज़रिए या सीधे किसी विदेशी नियोक्ता (एफई) द्वारा की जा सकती है, जो संबंधित भारतीय मिशन/पोस्ट के साथ रजिस्टर्ड हो। महिला कामगारों को काम पर रखने वाले एफई को संबंधित भारतीय मिशन/पोस्ट के पास 2,500 डॉलर की फाइनेंशियल गारंटी जमा करनी होती है और कामगार व नियोक्ता के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट को भारतीय मिशन से प्रमाणित करवाना ज़रूरी है।  महिलाओं की सहायता के लिए मनामा, मस्कट, दोहा, रियाद, दुबई, जेद्दा और कुवैत में 7 ‘वन स्टॉप सेंटर’ बनाए गए हैं। सेंटरों में खास हेल्पलाइन हैं, ये मेडिकल और पुलिस सहायता तक पहुंच आसान बनाते हैं, कानूनी मदद और काउंसलिंग देते हैं और मनोवैज्ञानिक-सामाजिक सहायता भी प्रदान करते हैं।

ये भी पढें

सहारनपुर में खौफनाक घटना, सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली

उन्होंने कहा सभी शिकायतों (महिला एवं पुरुष द्वारा) के समाधान के लिए वॉक-इन अपॉइंटमेंट, ईमेल, चौबीसों घंटे कार्यरत बहुभाषी आपातकालीन नंबर, व्हाट्सएप नंबर, मदद/ई-माइग्रेट जैसे चैनल स्थापित हैं।  कामगारों को मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान करने के लिए दुबई, जेद्दा और रियाद में ‘प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र’ स्थापित किए गए हैं। मंत्री सिंह ने संसद के समक्ष भारतीय मिशनों को मिलने वाली शिकायतों और उनके तुरंत समाधान किए जाने से जुड़े आंकड़ें भी साझा किए, जिनमें अधिकतर मामलों में तत्काल समाधान की बात कही गई। उन्होंने बताया कि विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों को ‘प्रवासी भारतीय बीमा योजना’ का भी काफी लाभ मिल रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ANTF यूनिट गाजीपुर: अस्सी लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 1000 से ज्यादा AI कैमरों से होगी निगरानी

भिंडी खाने के हैं कई फायदे, डॉक्टर शुभम वत्स ने बताया क्यों डाइट में जरूर शामिल करें यह सब्जी

 

 

 

Spread the love

One thought on “महिला वर्कर्स की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों में बनाए ‘वन स्टॉप सेंटर’”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क […]

Spread the love
Read More