80 वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दर्जनों स्कूलों व प्रतिष्ठानों में किया ध्वजारोहण

नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्र-प्रेम का उत्साह देखने को मिला।

Rishi Tripathi Flag Hoisting : क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में नौतनवां नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।

ये भी पढें 

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है। ऐसे में देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना और राष्ट्रहित में कार्य करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

विधायक ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, राष्ट्र सेवा, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन तथा राष्ट्र-प्रेम उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नगर के तमाम वरिष्ठ जन, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

Spread the love

Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More