Khurana Chhath Puja: छठ पूजा के मौके पर हिमांशी खुराना ने पारंपरिक परिधान में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर नाक से लेकर माथे तक सिंदूर लगा दिखाई दे रहा है। वह पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। हिमांशी की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके कई प्रशंसकों ने उनके लुक और भक्ति की तारीफ की। कुछ लोगों ने उनके इस अंदाज को पसंद किया और त्योहार में शामिल होने के लिए उनकी सराहना की।

सिंदूर लगाने पर यूजर्स ने उठाए सवाल
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को हिमांशी का यह अंदाज पसंद नहीं आया। लोगों ने उनके सिंदूर लगाने के तरीके और छठ पूजा की परंपराओं को लेकर सवाल किए। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘जब आपने शादी नहीं की तो सिंदूर क्यों लगाया है?’ इसी के साथ यूजर ने त्योहार की परंपराओं को समझकर ही उन्हें निभाने की सलाह दी।

कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कलाकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लोकप्रियता हासिल करने के लिए धार्मिक त्योहारों को सोशल मीडिया कंटेंट की तरह पेश कर रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स हिमांशी के समर्थन में भी नजर आए और उन्होंने पूजा में शामिल होने के उनके फैसले की तारीफ की।
धार्मिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं हिमांशी
हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थलों और पूजा-पाठ से जुड़ी तस्वीरें पहले भी साझा करती रही हैं। वह अक्सर मंदिरों में दर्शन और धार्मिक गतिविधियों की झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। ऐसे में छठ पूजा की तस्वीरें भी उनके इसी अंदाज का हिस्सा मानी जा रही हैं।
क्या है छठ पूजा का महत्व?
छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्व है। अब यह देश के कई अन्य हिस्सों में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करते हैं। इस दौरान उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।

आसिम रियाज के साथ रिश्ते को लेकर भी रही हैं चर्चा में
हिमांशी खुराना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान उनकी मुलाकात आसिम रियाज से हुई थी। शो के बाद दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन दिसंबर 2023 में उन्होंने अलग होने का ऐलान किया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
डायबिटीज में हाई BP का खतरा क्यों बढ़ता है?
चांदी 11 महीने के निचले स्तर पर, सोना भी हुआ सस्ता
राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं
