क्या अगरबत्ती का धुआं बढ़ा सकता है फेफड़ों के कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने बताया सच

World Lung Cancer Day

World Lung Cancer Day :  हर साल एक अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरूक करना और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानने के लिए प्रेरित करना है। बीते कुछ वर्षों में लंग्स कैंसर के मामलों में एक बदलाव देखने को मिला है। अब ऐसे लोगों में भी फेफड़ों के कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया।

डॉक्टरों के अनुसार, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें बढ़ता वायु प्रदूषण, सेकेंड हैंड स्मोकिंग, घरेलू प्रदूषण और कुछ पर्यावरणीय कारक शामिल हैं। इन्हीं में से एक कारण घरों में नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाली अगरबत्ती का धुआं भी माना जा रहा है।

अगरबत्ती का धुआं कैसे बन सकता है खतरा?

विशेषज्ञों का कहना है कि अगरबत्ती बनाने में कई तरह के रसायनों और सुगंधित पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। जब इसे जलाया जाता है तो इससे निकलने वाला धुआं हवा में फैल जाता है और सांस के जरिए शरीर के अंदर पहुंच सकता है।

भी पढें

नौतनवा पुलिस की बड़ी कामयाबी

यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अभिषेक यादव के मुताबिक, लंबे समय तक किसी भी तरह के धुएं के संपर्क में रहने से फेफड़ों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान न करने वाले लोगों में भी लंग्स कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें वायु प्रदूषण और घरेलू प्रदूषण जैसे कारणों की भूमिका हो सकती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अगरबत्ती जलाने वाले हर व्यक्ति को कैंसर होगा, लेकिन लगातार और लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहने से जोखिम बढ़ सकता है।

घरों में धुएं से बचने के लिए क्या करें?

डॉक्टरों की सलाह है कि अगरबत्ती के धुएं से बचने के लिए इसका सीमित इस्तेमाल किया जाए और घर में हवा का उचित वेंटिलेशन रखा जाए। धार्मिक या सुगंध के लिए लोग घी का दीपक, कपूर या प्राकृतिक एसेंशियल ऑयल जैसे विकल्पों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा घर में मच्छर भगाने वाली कॉइल, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति का धुआं और अन्य प्रदूषणकारी चीजों से दूरी बनाना भी जरूरी है।

भी पढें

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने की कथित जानकारी वाला पर्चा मिलने से हड़कंप, तीन लोग हिरासत में

लंग्स कैंसर के शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज

डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़ों के कैंसर में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार लगातार रहने वाली खांसी को लोग मौसम बदलने या एलर्जी से जोड़ देते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक खांसी बनी रहती है, खांसी के साथ खून आता है, सांस लेने में परेशानी होती है, अचानक वजन कम होता है या सीने में लगातार दर्द रहता है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

सावधानी और जागरूकता ही बचाव का रास्ता

लंग्स कैंसर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि लोग अपने आसपास के वातावरण को लेकर सतर्क रहें। धूम्रपान से दूरी, प्रदूषण से बचाव और समय पर स्वास्थ्य जांच बीमारी के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

भी पढें

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, DIG गोरखपुर, DM और SP ने सुनीं फरियादियों की समस्या

जानें कौन हैं अमर मणि त्रिपाठी और अमन मणि त्रिपाठी?

लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन

Spread the love

Health Lifestyle

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

Heart Health: हाई ब्लड प्रेशर और धमनियों का सख्त होना ऐसी स्थितियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर 30 और 40 की उम्र के बीच हार्ट हेल्थ पर ध्यान […]

Spread the love
Read More
Business Health

महिलाएं सावधान! भारत में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम

New Delhi: भारत में पाकिस्तान से आयात पर रोक के बावजूद कुछ पाकिस्तानी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भारतीय बाजारों में पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के कॉस्मेटिक्स डिवीजन ने पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी कर उपभोक्ताओं को सावधान किया है। अलर्ट में खास तौर पर ‘Goree Beauty Cream’ और […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

त्योहार की खुशी में तेज शोर से रहें दूर, दिल और BP पर पड़ सकता है असर

तेज आवाज शरीर में बढ़ा सकती है तनाव  Health Update: त्योहारों के दौरान अचानक तेज DJ या पटाखों की आवाज सुनने पर शरीर का अलर्ट सिस्टम सक्रिय हो जाता है। ऐसे समय में तनाव से जुड़े हार्मोन बढ़ सकते हैं, जिससे कुछ समय के लिए दिल की धड़कन तेज होने और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी […]

Spread the love
Read More