राष्ट्रीय एकता दिवस पर नौतनवां में गूंजा एकता का संदेश

पुलिसकर्मियों ने निकाली एकता दौड़

दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nautanwa: नौतनवां महराजगंज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां कस्बे में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एकता दौड़ मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता,अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को भी राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, सूरज कुमार, चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे, रोहित यादव, दिव्यांशु राय, निशान कुमार, तन्नु दुबे, धर्मेंद्र तिवारी, दीपक यादव, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

राजधानी में फिर भरोसे का कत्ल, नाबालिग नौकरानी निकली हत्यारिन

पंकज चौधरी ने गुड्डू खान को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री

दीपक के हटते ही सात अफसरों में बंटा उनका विभाग

 

 

 

National

नौतनवां में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: आज 31 अक्टूबर 2026 को भारत के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर […]

Read More
National Weather

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद नया तूफान सक्रिय! अगले 48 घंटे अहम, इन राज्यों में अलर्ट

New Delhi: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे क्षेत्रों में कम दबाव का नया क्षेत्र बना है। मौसम विभाग इस सिस्टम की […]

Read More
Business Delhi National

दिल्ली में राहुल गांधी से रैली टालने की अपील, व्यापारियों ने 10 हजार करोड़ के नुकसान की जताई आशंका

Rahul Gandhi Delhi rally: दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर कारोबारी संगठनों ने चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दीपावली के आसपास का समय […]

Read More