
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Grievance Redressal Day, Maharajganj : जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार, 01 अगस्त 2026 को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र श्री एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोंगरवाल तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये भी पढें
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने की कथित जानकारी वाला पर्चा मिलने से हड़कंप, तीन लोग हिरासत में
भूमि विवाद एवं पैमाइश से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से लोगों को त्वरित न्याय एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने की कथित जानकारी वाला पर्चा मिलने से हड़कंप, तीन लोग हिरासत में
115 kg की कांवड़ में मां-चाची को बैठाकर निकले यशवीर, लोग बोले- कलयुग के श्रवण कुमार
लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन

