पंकज चौधरी ने गुड्डू खान को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री

  • नौतनवां में दो बार चेयरमैन रहे, पत्नी भी संभाल चुकी हैं कमान
  • पूर्वांचल में BJP प्रत्याशियों के लिए संजीवनी बनेंगे गुड्डू खान और नायला खान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Guddu Khan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के पूर्व चेयरमैन और अल्पसंख्यक समाज के कद्दावर नेता मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नई और बड़ी जिम्मेदारी की वजह से ही राजनीतिक हलकों में यह कहा जा रहा है कि पंकज चौधरी ने गुड्डू खान का राजनीतिक कद बढ़ा दिया है।

गुड्डू खान को उत्तर प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रांतीय टीम में प्रदेश मंत्री का पद दिया गया है। बता दें कि मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान दो बार (2006 – 2017) महाराजगंज जिले की नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष (चेयरमैन) रह चुके हैं। इसके साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नायला खान भी एक बार (2012) में चेयरमैन रह चुकी हैं। अब प्रदेश संगठन में जगह मिलने से पूर्वांचल खासकर महाराजगंज क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत करने की कवायद देखी जा रही है।

 

उत्तर प्रदेश में भाजपा की कमान संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में सामाजिक संतुलन और नई टीम खड़ी कर रहे हैं, जिसके तहत गुड्डू खान को यह बड़ी भूमिका सौंपी गई है। बताया जाता है कि गुड्डू खान और नायला खान जमीन से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। इन दोनों की अल्पसंख्यक मतदाताओं के साथ-साथ हिंदू,सिख, बौद्ध और ईसाई धर्म के लोगों में भी अच्छी खासी पकड़ है।

ये भी पढें

यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे रोजगार जोन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

यही कारण है कि गुड्डू खान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नायला खान 2006 से 2023 तक अपने सौम्य व सरल स्वभाव के कारण जनता के दिलों पर राज करते रहे। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कितनी मदद पहुंचा पाएंगे यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन इतना तो तय है कि गुड्डू खान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नायला खान भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में संजीवनी का करेंगे?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे रोजगार जोन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

दीपक के हटते ही सात अफसरों में बंटा उनका विभाग

पनियरा की आठ ग्राम पंचायतों में बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

 

 

 

Religion Uttar Pradesh

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ पद्मश्री हस्तियों की मौजूदगी में प्रदर्शनी का उद्घाटन Varanasi: धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। गंगा महासभा एवं ललित कला अकादमी के संयुक्त […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में फिर भरोसे का कत्ल, नाबालिग नौकरानी निकली हत्यारिन

दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, नाबालिग बालिका पुलिस संरक्षण में चोरी करने के लिए नाबालिग लड़की ने पूर्व नौकरानी सहित तीन लोगों के दिया था घटना को अंजाम पचास हजार रुपए कीमत के जेवरात, दो हजार रुपए की नकदी, मृतका का पासपोर्ट, कलाई घड़ी, गैस पासबुक, बैग, सूटकेस समेत अन्य सामान बरामद ए अहमद सौदागर […]

Read More