नौतनवां में BJP का बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

BJP Booth Conference

“बूथ जीता तो चुनाव जीता”

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन – राजेश पाल चौधरी

BJP का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी पूंजी- विधायक ऋषि त्रिपाठी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

BJP Booth Conference : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में नौतनवां कस्बे के एक मैरिज हॉल में भाजपा द्वारा बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, मंडल प्रभारी एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करने के साथ हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश पाल चौधरी ने बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति की समीक्षा की तथा उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन है और बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें

नौतनवां में दो खेमों में बंटी सपा

विशिष्ट अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उपस्थित बूथ अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, पन्ना प्रमुखों एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और BJP का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। विधायक ने कहा कि नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य ऐतिहासिक हैं।

उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और किसी भी माफिया में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का साहस नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, पूर्व प्रत्याशी अशोक जायसवाल, लालचंद चौधरी, बच्चू लाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

भारत के शहर अब और बनेंगे HighTech, सरकार ने उतार दी बड़ी योजना, जानें कैसे शहर बनेंगे स्मार्ट

पिछड़ गए सलमान, शाहरूख और अक्षय, अब प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार

पारिवारिक विवाद में योगी ने दी मर्यादा और संवाद की सीख

 

 

 

2 thoughts on “नौतनवां में BJP का बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ से राष्ट्रीय मंच तक चमका नाम, डॉ. संतोष शुक्ल को मिला आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान

डॉ. संतोष शुक्ल को मिला प्रतिष्ठित ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’ Pratapgarh : की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेधा और ज्ञान-परंपरा का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया है। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में वर्षों से निरंतर सक्रिय रहकर उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतापगढ़ निवासी डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को प्रतिष्ठित ‘आचार्य […]

Read More
Uttar Pradesh

UP -112 के सिपाहियों को बड़ी राहत, 12 घंटे की जगह अब 8 घंटे की ड्यूटी

DG यूपी -112 विनोद कुमार सिंह ने जारी किया आदेश, जिलों को अपने स्तर पर निर्णय लेने को कहा ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी पुलिस की सबसे अहम आपातकालीन सेवा यूपी -112 में तैनात चार पहिया पीआरवी के कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें 12-12 घंटे की दो शिफ्ट की जगह 8-8 […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल […]

Read More