लखनऊ में तैनात मुख्य आरक्षी पति हिमांशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, सिर पर लोहे की राड से किए कई वार
आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में, पूछताछ जारी
पेपर मिल कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी
पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ की छानबीन
ए अहमद सौदागर
Lucknow : महानगर थाना क्षेत्र के पेपर मिल कॉलोनी में रविवार को एक महिला के सिर पर लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे चेहरे, गर्दन और सिर पर कई वार किए। उसका खून से लथपथ शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त मध्य सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस उपायुक्त मध्य के मुताबिक आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

लखनऊ के महानगर में यूपी पुलिस के 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी की हत्या कर दी। घर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पति ने सिर पर लोहे की रॉड मार दी, जिससे पत्नी वहीं पर बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने साले को फोन कर बुलाया। साले पहुंचे तो देखा कि हेड कॉन्स्टेबल लाश के पास बैठा था।
पत्नी के भाई अंबेडकरनगर मालेपुरा निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया- बहन रश्मि श्रीवास्तव की शादी 2015 में अयोध्या निरालानगर निवासी हिमांशु श्रीवास्तव से हुई थी। शादी के बाद से ही सौरभ अक्सर बहन को परेशान करता था, लेकिन घर बचाने के लिए बहन बर्दाश्त करती रही।
मूल रूप से अयोध्या निवासी 2011 बैच का सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव डालीगंज स्थित सूचना अधिकार प्रकोष्ठ में मुख्य आरक्षी के पद तैनात है। वह अपनी 40 वर्षीय पत्नी रश्मि श्रीवास्तव के साथ महानगर क्षेत्र के पेपर मिल कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। रोज की तरह रश्मि घर की दहलीज से बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक कमरे में झांक कर देखा तो दंग रह गए। देखा कि रश्मि का खून से लथपथ शव कमरे में फर्श पर पड़ा है। यह माजरा देख उन्होंने ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। हत्या किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस उपायुक्त मध्य सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की।
पुलिस मामले की गहनता से छानबीन शुरू की तो पता चला कि घटना को अंजाम किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उसी के पति सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुलाया है। यह सनसनीखेज मामला रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे का बताया जा रहा है। पुलिस आनन-फानन में आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि हिमांशु श्रीवास्तव की शादी जनपद अंबेडकरनगर निवासी 40 वर्षीय रश्मि के साथ हुई थी।
पुलिस उपायुक्त मध्य के मुताबिक मृतका के भाई सौरभ श्रीवास्तव पुत्र शेष मणि श्रीवास्तव निवासी अंबेडकरनगर जिले के तहापुर मलिका पुर की तहरीर पर सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढें
पुलिस को मौके से मिले अहम सुराग
रश्मि जिस किराए के मकान में रहती थी उस कमरे में चारों ओर खून के छीटें पड़े थे। इससे आंशका जताई जा रही है कि जान बचाने के लिए रश्मि ने भरसक प्रयास किया, लेकिन बेरहम हिमांशु के आगे घुटने टेक दिए और कातिल अपने नापाक इरादों में कामयाब होकर सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। वहीं बेटी की दशा देख घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल
सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा
जन्माष्टमी की पतंगबाजी पड़ी भारी, जम्मू में गट्टू डोर से 10 लोग घायल
