सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव

Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । मुख्यातिथि को व्यापारियों के हितों की नौ सूत्री मांग पत्र अध्यक्ष संदीप वंशल ने सौपी , जिन्हें मंत्री खन्ना जी ने CM के समक्ष विचार हेतु रखने का वादा किया। वादे से प्रफुल्लित व्यापारी नेताओं ने मंत्री जी को गदा भेटकर सम्मानित किया,देश के विभिन्न प्रदेशों से आये व्यापारी नेताओं ने अपने अपने प्रदेशों के व्यापारियों की समस्याओं को अपने संबोधन मे जोरदार ढंग उठाया।

जिसमे कैश लेस इलाज की सुविधा, राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारी दिवस घोषित कराना, शिक्षक स्नातक जैसा व्यापारियों को विधान परिषद में स्थान,GST की कमियों को दूर कराना,देश के सभी जनपदों में व्यापारी कल्याण परिषद शासन स्तर से गठन कराना, व्यापारियों को उद्दमी निर्यातक बनाने मे अग्रणी भूमिका निभाना आदि रही । कार्यक्रम हाल , बालकनी व बाहर प्रांगण मे व्यापारियों से खचाखच भरे संख्या को देख राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल व मंत्री सुरेश खन्ना भी गदगद,अभिभूत व प्रफुल्लित दिखे , पर हाल मे उपस्थिति कई जनपदों के जिलाध्यक्ष व कई व्यापारी नेताओं ने कहा इतने व्यापारियों कीभीड अपने सासन काल मे काश सपा वसपा कांग्रेस पा गयी होती तो सभी मागी गयी मागे उनके मुख्यमंत्री आकर मंच से पूरा करने की घोषणा यहीं कर देते ।

ये भी पढें

फरेंदा के ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस समारोह

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ जिलाध्यक्ष ललित सक्सेना ने कहा व्यापारी हमेशा आंख मूदकर भाजपा के साथ रहा है इसलिए भाजपा सरकार मे अब उपेक्षा का शिकार है मामूली काम के लिए सरकारी अधिकारी कर्मचारी दौडा दौड़ा कर थकाकर रिश्वत की अपेक्षा करते हैं जिस दिन सरकार अपने अधिकारियों को यह कह देगी व्यापारियों के कार्यों की सुनवाई प्राइटी वेश पर की जाय व्यापारियों का उत्पीड़न कतई न हो,उनसे भ्रष्टाचार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।

सौ बात की एक बात व्यापारियों को लगनी चाहिए कि ये मेरी अपनी सरकार है और सरकार के कार्यो से लगना चाहिए कि व्यापारी भाजपा सरकार का जन्मजात समर्थक है। जिलाअध्यक्ष ललित सक्सेना ने कहा देश प्रदेश के कोने कोने से व्यापारी महाकुंभ मे हजारो हजार व्यापारियों का जुटान एक छत के नीचे हुवा था सरकार के CM जी को आकर संबोधित कर कहना चाहिए था व्यापारी वर्ग तो भाजपा की रीढ है आप सब की सभी मागों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा । वो भी जब सभी दलों की 2027 के चुनाव की तैयारियां जोरों पर है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से BJP प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज,कुलपति आरके मित्तल, अनुपम श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंशल, पंजाब के राष्ट्रीय मंत्री सोमनाथ गोयल, मध्यप्रदेश के अजय गुप्ता, सहित सभी प्रदेशों से व्यापारी व नेता मौजूद रहे । कार्यक्रम में महिला व युवा व्यापारियों की संख्या व सक्रियता भागीदारी सराहनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष संदीप ने आये हुए सभी व्यापारियों, नेताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे भी एक जुटता बनाये रखने की अपील की

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल

 

 

One thought on “सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे”

Comments are closed.

jioooooooooooooooooo
Business

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

10 साल पूरे होने पर कर्मचारियों को लिखा पत्र, अगले दशक की दिशा बताई मुकेश अंबानी के विजन और मार्गदर्शन के लिए जताया आभार Mumbai, September 5, 2026: AI : कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी पर अगले एक दशक में जियो का फोकस रहेगा। कंपनी भारत में तैयार की जा रही टेक्नोलॉजी को ग्लोबल बाजारों तक ले […]

Read More
Business

KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल

KIA Sorento Launch : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। किआ मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Sorento को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 7-सीटर के साथ 6-सीटर लेआउट में भी पेश किया है। सोरेन्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

“जनता की आवाज मेरी आवाज” जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत से जनता के साथ खड़ा हूं- अमर मणि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता […]

Read More