
उपजिलाधिकारी को अलग-अलग सौंपे ज्ञापन-पत्र
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपाइयों में उबाल
नौतनवां में अलग-अलग प्रदर्शन
Nautanwa SP Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा लाठी चार्ज एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को सपाइयों में उबाल रहा। नौतनवां में सपाइयों ने अलग-अलग प्रदर्शन किया। नौतनवां में सपा दो खेमों में बंटी दिखी। एक तरफ पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में एकत्रित सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में भी सपाइयों ने ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह ने कहा कि हिटलर शाही दिखा रही सरकार को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक को जबरिया धरना स्थल से उठाकर अनशन तोड़वाने का सरकारी प्रयास एवं शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में धरना देने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
वहीं दूसरी तरफ बैजू यादव,राजू दुबे एवं विक्रम यादव के नेतृत्व में पहुंचे सपाइयों ने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े नीट परीक्षा में हुई भारी अनियमिताओं एवं पेपर लीक ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिए हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान सपाईयों ने राज्यपाल से मांग किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का तत्काल इस्तीफा लिया जाए। पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई लाठी चार्ज का न्यायिक जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए एवं छात्रों पर दर्ज मुकदमे व दमनात्मक कार्रवाई को तत्काल वापस लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र सिंह, महेश सिंह, राजाराम, दयाराम, दिनेश सिंह, जयराम पासवान, संजय यादव, शिव प्रसाद यादव, महेश कुमार, बाबूलाल यादव, लक्ष्मण साहनी, रामनारायण, कमरुद्दीन, मोहम्मद हनीफ सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भारत के शहर अब और बनेंगे HighTech, सरकार ने उतार दी बड़ी योजना, जानें कैसे शहर बनेंगे स्मार्ट
पिछड़ गए सलमान, शाहरूख और अक्षय, अब प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पारिवारिक विवाद में योगी ने दी मर्यादा और संवाद की सीख


2 thoughts on “नौतनवां में दो खेमों में बंटी सपा”
Comments are closed.