यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे
शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस
पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे
ए अहमद सौदागर
Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस में टायर फटने से आग लग गई। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस और दमकल कर्मियों ने बस में सवार सभी यात्रियों को फिलहाल सुरक्षित बचा लिया। आग लगते ही शहीद पथ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। पुलिस क्रेन की मदद से बस को किनारे लगवाया तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि गोरखपुर से सवारियां लेकर डबल डेकर बस एन एल 07 बी 0574 सवारियां लेकर गुजरात जा रही थी। बस में पुरुषों के अलावा महिलाएं व बच्चे सवार थे। बस जैसे ही सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर पहुंची कि तभी बस का टायर फट गया।
अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक बस चालक ने बताया कि बस चल रही थी कि तभी एक टायर फटने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और धू-धूकर जल गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल तीस यात्री सवार थे। सवारी तो सकुशल बच गई, लेकिन उनका सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाया। दमकल कर्मी जब तक आग पर काबू पाते कि बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया गया।
अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM,SP बच्चों और शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह
DM-SP ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का किया औचक निरीक्षण
DM-SP ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का किया औचक निरीक्षण,
सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत
सोने की कीमत में फिर उछाल, 1400 रुपये बढ़ा भाव; क्या 1.70 लाख के पार जाएगा रेट?
दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम
सोने की कीमत में फिर उछाल, 1400 रुपये बढ़ा भाव; क्या 1.70 लाख के पार जाएगा रेट?
