पिछड़ गए सलमान, शाहरूख और अक्षय, अब प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार

R-Max रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान, बाहुबली ने बनाया था सुपरस्टार

अनुष्का गौतम

Prabhas upcoming movies 2026 :  पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराते हुए जून 2026 के लिए R-Max मीडिया की ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में देश के सबसे पसंदीदा मेल फिल्म स्टार का पहला स्थान हासिल किया है। देश भर के दर्शकों की पसंद को दर्शाने वाली इस रैंकिंग में प्रभास ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों के बीच उनकी व्यापक लोकप्रियता और मजबूत प्रशंसक आधार को रेखांकित करती है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर प्रभास आज इंडियन सिनेमा के सबसे पॉपुलर स्टार बन चुके हैं। साथ ही वे भारतीय सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से भी एक बन गए हैं। वहीं फैंस प्रभास से जुड़े कई सवाल आज भी गूगल पर सर्च करते रहते हैं।

गौरतलब है कि भारी-भरकम टीम और रूपये से लदी-फंदी बाहुबली फिल्म के बनाने वालों ने भी यह नहीं सोचा था कि उनकी फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी। लेकिन भारी बजट वाली फिल्म ने न जमकर मुनाफा कमाया, बल्कि दर्शकों को वापस थिएटरों, सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स तक खींचकर ले जाने में सफल रही। उसके बाद बाहुबली-2 ने रही सही कसर पूरी कर दी थी। ‘बाहुबली’ फिल्स से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले एक्टर प्रभास ने खुद को साबित किया और ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी स्टार पॉवर भी दिखाई। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, विविध किरदारों को निभाने की क्षमता और पूरे देश के दर्शकों को जोड़ने वाली अपील ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक बड़ा पैन-इंडिया सितारा बना दिया है।

प्रभास पैन इंडिया सुपरस्टार हैं, उन्हें रिबेल स्टार के नाम से भी जाना जाता है। एसएस राजामौली की एक्शन से भरपूर फिल्म बाहुबली में महेंद्र बाहुबली के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। तेलुगु भाषा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इसके बाद आई उनकी सालार और कल्कि 2898 एडी ने उनके करियर को और ऊंचाई पर पहुंचा दिया। प्रभास को यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब प्रभास के लिए वर्ष 2026 बेहद सफल रहा है। उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कारों में सम्मान मिला है। वहीं उनकी आगामी फिल्मों ‘फौजी’, ‘स्पिरिट’, ‘सालार 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभास की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और बड़े बजट की फिल्मों में उनकी मौजूदगी उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली सितारों में बनाए हुए है। ऑरमैक्स की ताजा रैंकिंग भी इस बात की पुष्टि करती है कि प्रभास वर्तमान समय के सबसे पसंदीदा और चर्चित फिल्म सितारों में शामिल हैं। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और ‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास का पूरा नाम उप्पलापति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1979 को मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

लखनऊ में हर्ष फायरिंग मामले में ‘शर्मा चाय’ संचालक के बेटे को जेल, चौकी इंचार्ज निलंबित

ईरान की नई गर्जना, परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो अमेरिका एवं उसके सहयोगियों को कर देंगे नेस्तनाबूद

अत्यंत अशांत दौर में भारत-आसियान सहयोग जरूरीः जयशंकर

ईरान-जॉर्डन टकराव के संकेत? चार मिसाइलें मार गिराने की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “पिछड़ गए सलमान, शाहरूख और अक्षय, अब प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार

Comments are closed.

Batwara 1947 Review
Entertainment

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

Batwara 1947 Review: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी पर कई कहानियां बनी हैं, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ इस दर्द को सिर्फ हिंसा और नफरत के नजरिए से नहीं दिखाती। फिल्म का केंद्र इंसानियत, रिश्ते और उन भावनाओं पर है, जो मुश्किल से मुश्किल दौर में भी इंसान को इंसान बनाए रखती हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन […]

Spread the love
Read More
Samay Raina
Entertainment Uttar Pradesh

समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

समय रैना के खिलाफ सभी केस रद्द Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में इन पांचों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द […]

Spread the love
Read More
Yash and Shah Rukh Khan
Entertainment Uttar Pradesh

‘KGF’ vs ‘Zero’ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, शाहरुख की जमकर तारीफ

ऑफिस क्लैश पर बोले यश Yash and Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ और शाहरुख खान की ‘Zero’ साल 2018 में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार थे, जबकि ‘KGF’ […]

Spread the love
Read More