थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

Lucknow : राजधानी में महिलाओं और किशोरियों की अस्मत से खिलवाड़ की घटनाएं थम नहीं रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक 50 वर्षीय वहशी ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दरिंदे को दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस में किराए के मकान में रहता है। पुलिस मासूम बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि गाजीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की छह वर्षीय मासूम बेटी को पड़ोस में रहने वाला अनिल अपनी हवस का शिकार बना डाला।
उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी मासूम बच्ची को एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने के साथ घिनौनी हरकत किया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला उपनिरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी पीड़िता के घर पहुंचे और उसके बयान दर्ज किए। बाद में बच्ची को गाजीपुर थाने लाया गया, जहां से पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी करता है और यहां किराए के मकान में रहता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

BBD में उफनाए गड्ढे में गिरकर मासूम बच्चे की डूबकर मौत

सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

‘मिर्जापुर द मूवी’ में गुड्डू भैया का जलवा, अली फजल ने एक्शन से मचाया धमाल

नेपाल में आपदा से पहले अलर्ट की तैयारी, चीन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी, बोले- सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

 

One thought on “थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News

महानगर में महिला की सिर पर वारकर बेरहमी से हत्या

लखनऊ में तैनात मुख्य आरक्षी पति हिमांशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, सिर पर लोहे की राड से किए कई वार आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में, पूछताछ जारी पेपर मिल कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट […]

Read More
Crime News

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

नया लुक ब्यूरो, रांची/रामगढ़ रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल […]

Read More