KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल

KIA Sorento Launch : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। किआ मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Sorento को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 7-सीटर के साथ 6-सीटर लेआउट में भी पेश किया है। सोरेन्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 40.39 लाख रुपये तक जाती है। प्रीमियम डिजाइन, दमदार इंजन और एडवांस टेक्नोलॉजी के चलते इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Mahindra XUV700 समेत दूसरी बड़ी SUVs से होने की उम्मीद है।

दमदार और प्रीमियम डिजाइन

किआ सोरेन्टो को कंपनी ने आकर्षक और मस्कुलर लुक दिया है। इसके फ्रंट में किआ की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल देखने को मिलती है। दोनों ओर वर्टिकल LED हेडलैंप और T-शेप LED DRLs दिए गए हैं। फ्रंट बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट और LED फॉग लैंप मिलते हैं। SUV में रूफ रेल्स के साथ 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाते हैं।

फीचर्स से भरपूर है केबिन

केबिन में भी किआ ने प्रीमियमनेस के साथ टेक्नोलॉजी का खास ध्यान रखा है। Sorento में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन वाला डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। SUV में Level 2+ ADAS के साथ Kia AI Assistant भी दिया गया है, जो लाइव जनरेटिव AI तकनीक पर आधारित है। ऐसे में कंपनी ने इसे सिर्फ आरामदायक ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी से लैस SUV बनाने की कोशिश की है।

 

 

डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प

किआ सोरेन्टो को भारत में डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उतारा गया है। इसके लोअर वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 190 BHP की पावर और 442 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ग्राहक इसमें FWD और AWD दोनों विकल्प चुन सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

वहीं, ऊंचे वेरिएंट में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। पेट्रोल इंजन 178 BHP की पावर और 265 Nm का टॉर्क देता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 64 BHP और 264 Nm का अतिरिक्त आउटपुट देती है। हाइब्रिड सेटअप के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है और इसमें भी FWD व AWD विकल्प उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर, किआ सोरेन्टो को कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन, दमदार पावरट्रेन और आधुनिक फीचर्स के साथ बड़ी SUV चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। इसकी कीमत और फीचर्स इसे Fortuner और XUV700 जैसे मॉडल्स के सामने एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

गीले बालों को बांधने से हो सकता है नुकसान, जानें सही हेयर केयर टिप्स

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

सोने की कीमत में फिर उछाल, 1400 रुपये बढ़ा भाव; क्या 1.70 लाख के पार जाएगा रेट?

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल”

Comments are closed.

Business Economy National

विश्व बैंक का अनुमान, 7.1% बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

New Delhi: विश्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धि के अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत कर दिया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज बनी हुई है। विश्व बैंक का ताजा अनुमान इसी वर्ष जून के […]

Spread the love
Read More
Business

अनंत अंबानी ने शुरू की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल, 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद

ChampionsOfCare : देशभर में जरूरतमंद जानवरों की देखभाल और उनके कल्याण के लिए अनंत अंबानी ने ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल शुरू की है। वनतारा की इस मुहिम का उद्देश्य देश में पशु कल्याण के लिए काम कर रहे संगठनों को संसाधन और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना है। इस पहल से अब तक 50 से अधिक […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Business

धनतेरस से पहले सोने के भाव में बड़ी गिरावट? जानें क्या है अनुमान

New Delhi:  त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने की खरीदारी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। नवरात्रि, करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे मौकों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में निवेशकों और आम ग्राहकों की नजर इस समय सोने की कीमतों पर बनी हुई है। फिलहाल देश में 24 कैरेट […]

Spread the love
Read More