DG यूपी -112 विनोद कुमार सिंह ने जारी किया आदेश, जिलों को अपने स्तर पर निर्णय लेने को कहा
ए अहमद सौदागर
Lucknow : यूपी पुलिस की सबसे अहम आपातकालीन सेवा यूपी -112 में तैनात चार पहिया पीआरवी के कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें 12-12 घंटे की दो शिफ्ट की जगह 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी करनी होगी। मुख्यालय यूपी -112 ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
DG यूपी -112 विनोद कुमार सिंह द्वारा 5 सितंबर 2026 को जारी पत्र संख्या यूपी-112-20(26)/2026 में सभी पुलिस आयुक्त और सभी जनपदीय SP /SSP को निर्देश दिया गया है।
DG यूपी-112 द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यूपी -112 एक चौबीसो घंटे नागरिक-केंद्रित सेवा है। पीआरवी का रिस्पांस टाइम कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम है।
ये भी पढें
मुख्यालय में 07 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक आयोजित द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में प्रदेश के सभी कमिश्नरेट/जनपदों के नोडल अधिकारियों ने सुझाव दिया था कि यदि पीआरवी कर्मियों की ड्यूटी 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे कर दी जाए तो कर्मियों की कार्यक्षमता और मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
DG यूपी-112 ने पत्र में लिखा है कि किसी भी संस्था की सफलता कर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। 8 घंटे की ड्यूटी से कर्मी अधिक ऊर्जा, एकाग्रता और प्रतिबद्धता से काम कर सकेंगे।
मुख्यालय ने माना है कि कमिश्नरेट और जिलों में पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध है। ऐसे में 12 घंटे की 2 शिफ्ट की जगह 8 घंटे की 3 शिफ्ट व्यावहारिक और लाभप्रद है।
हालांकि अंतिम निर्णय जनपद/कमिश्नरेट स्तर पर मैनपावर और ऑपरेशनल जरूरत को देखकर कप्तानों को ही लेना होगा। जिलों से कहा गया है कि यदि इस व्यवस्था को लागू करने में कोई व्यावहारिक सुझाव है तो मुख्यालय को अवगत कराएं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ
थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम
जन्माष्टमी की पतंगबाजी पड़ी भारी, जम्मू में गट्टू डोर से 10 लोग घायल
संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं
