आगरा परिक्षेत्र के DIG प्रतिमाह करते 12 लाख की वसूली!

Jail

Jail परिक्षेत्र की अलीगढ़ और आगरा जेल से मिलती सबसे अधिक वसूली

परिक्षेत्र की आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, मैनपुरी, सेंट्रल जेल और कांसगंज के आते लिफाफे

आगरा परिक्षेत्र के जेल डीआईजी ने वसूली के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। परिक्षेत्र की आठ जेलों से प्रतिमाह 12 लाख रुपए की रकम वसूल की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि डीआईजी कारागार मुख्यालय के साथ आगरा परिक्षेत्र की जेलों का काम देख रहे है। सप्ताह में पांच दिन यह कारागार मुख्यालय में और मात्र दो दिन परिक्षेत्र में रहते हैं। परिक्षेत्र में मात्र दो दिन काम करने वाले डीआईजी के प्रतिमाह इतनी मोटी रकम वसूल करने का मामला विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है।

विभागीय जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक महानिदेशक कारागार की ओर जारी परिपत्र में कहा गया है कि प्रत्येक डीआईजी कारागार अपने परिक्षेत्र की प्रत्येक जेल का दो माह में एक बार विस्तृत निरीक्षण करेंगे और तीन माह में अपने परिक्षेत्र की प्रत्येक जेल का एक बार आकस्मिक निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा अपने परिक्षेत्र की प्रत्येक जेल का छह छह माह में एक बार रात्रि सुरक्षा भ्रमण करेंगे। विस्तृत निरीक्षण के दौरान गल्ला गोदाम में राशन की नापतौल, एमएसके की खरीद फरोख्त समेत अन्य दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल करेंगे। यह काम नहीं करने के कारण डीआईजी को जेलों की ओर से प्रतिमाह लिफाफे दिए जाते हैं।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

वर्तमान समय में आगरा परिक्षेत्र में आगरा जिला जेल, आगरा सेंट्रल जेल, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, मथुरा, कासगंज आठ जेल हैं। सूत्र बताते है कि डीआईजी आगरा को अलीगढ़ जेल से 2.5 लाख, जिला जेल आगरा से 2.0 लाख के अलावा परिक्षेत्र कार्यालय का पूरा खर्च, फिरोजाबाद से 2.0 लाख, मैनपुरी से 1.5 लाख, एटा से एक लाख, मथुरा से एक लाख, सेंट्रल जेल आगरा से 80 हजार और कांसगज जेल से सबसे कम 50 हजार रुपए प्रतिमाह का लिफाफा मिलता है। उधर इस अवैध वसूली के संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

जेलों में तैनाती के दौरान भी विवादों से रहा गहरा नाता

डीआईजी कारागार मुख्यालय और आगरा परिक्षेत्र विवादों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। सेंट्रल जेल नैनी और फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में तैनाती के दौरान कैदियों की समय पूर्व रिहाई का गलत प्रस्ताव भेजने का मामला सुर्खियों में रहा। राजधानी की जेल में तैनाती के दौरान जेल में बंद पूर्व मंत्री के वाराणसी क्विक व्यवसायी को फोन पर धमकी दिए जाने और सेंट्रल जेल नैनी और कारागार मुख्यालय में महिला प्रेम को लेकर भी इन्होंने जमकर सुर्खियों बटोरी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में खराब प्रगति पर दिखाई सख्ती

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More
Jaipur
homeslider Politics Rajasthan

नेशन फर्स्ट की भावना को करें आत्मसात

नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प Jaipur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में कहा कि देश सर्वोपरि की भावना से कार्य करें। सबसे पहले देश है, उसके बाद पार्टी है और अंत में हम सब हैं। इसी संकल्प के साथ हमें जनसेवा करनी चाहिए। नितिन नवील निकाय चुनाव […]

Spread the love
Read More
Hardoi
Crime News Uttar Pradesh

एक ही फंदे पर झूल गए नाबालिग प्रेमी

Hardoi: अतरौली (हरदोई)। शुक्रवार की सुबह सारंगपुर गांव से 500 मीटर दूर नाबालिग प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने मौत से पहले इंस्टाग्राम के स्टेटस में नटन वाले में फांसी लगा ली, देख लो आकर मौत हो गई हमारी लिखकर वायरल किया था। सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल […]

Spread the love
Read More