भाजपा की लोकतंत्र और संविधान में कोई आस्था नहीं: अखिलेश

Samajwadi Party

BJP-SP भाजपा जनता से हार गयी तो सांसद खरीदने की योजना बना रही

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि BJP लोकतंत्र खत्म कर रही है। उसकी लोकतंत्र और संविधान में कोई आस्था नहीं है। BJP जनता से हार गयी तो सांसद खरीदने की योजना बना रही है ताकि भारतीय संविधान में मनमाने संशोधन करने में सफल हो सके। भाजपा सरकार की तरह हिटलर भी जबरदस्ती बहुमत हासिल कर तानाशाह बन बैठा था।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। 2027 में BJP को प्रदेश की सत्ता से हटाकर लोकतंत्र बचाना है। यूपी ही देश को बचा सकता है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने की ताकत रखती है। भाजपा सरकार में वोट चोरी, चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी हो रही है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। भाजपा केन्द्रीय बलों को लगाकर वोट चोरी करती है।

ये भी पढ़े

आगरा परिक्षेत्र के DIG प्रतिमाह करते 12 लाख की वसूली!

मंदिरों में चढ़ावा चोरी हो रहा है। भाजपा भगवान से भी नहीं डरती है। भगवान श्रीराम की कृपा से समाजवादी पार्टी ने चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी की आवाज उठायी। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग और कार्य में लूट मची है। टंकियां और पुल गिर रहे हैं। कमीशनखोरी के कारण पुलों, सड़कों और पानी की टंकियों का बेहद घटिया निर्माण हुआ। भ्रष्टाचार के कारण कुछ भी टिकाऊ नहीं है। प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार को भी टिकने नहीं देगी। जनता प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है, नहीं तो उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव देश का अंतिम चुनाव होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

Spread the love

One thought on “भाजपा की लोकतंत्र और संविधान में कोई आस्था नहीं: अखिलेश”

Comments are closed.

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक की लहर

Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 की रात लखनऊ के SGPGI में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनीतिक […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More