जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में खराब प्रगति पर दिखाई सख्ती

Health Committee

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

Health Committee जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक: 25 जून 2026 को आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड, NCD  स्क्रीनिंग, आभा आईडी, संस्थागत प्रसव, ई–संजीवनी सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति न मिलने पर संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया तथा कार्यों में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। ई–संजीवनी पर टेली-कंसल्टेशन की समीक्षा के दौरान जिन चिकित्सा अधिकारियों द्वारा एक भी टेली-कंसल्टेशन नहीं किया गया, जिलाधिकारी महोदय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। कहा कि शून्य टेली कंसल्टेंसी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और सभी चिकित्साधिकारी प्रतिदिन न्यूनतम 05 टेली कंसल्टेंसी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी महोदय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.पी. सोनकर की एनसीडी कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी, टीकाकरण तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड निर्माण में खराब प्रगति पाए जाने पर BCPM फरेंदा बबीता शर्मा, BCPM सिसवा प्रदीप चौरसिया तथा BCPM परतावल अमित कुमार गौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।

बैठक में एनसीडी स्क्रीनिंग, रेफरल, उपचार एवं फॉलोअप पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी महोदय ने जुलाई माह तक निर्धारित जनसंख्या लक्ष्य का कम से कम 32 प्रतिशत पूर्ण करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की प्रगति में सुधार हेतु प्रत्येक ऑपरेटर आईडी से प्रतिदिन न्यूनतम 10 लाभार्थियों का ई-केवाईसी तथा 5 नए आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि संबंधित एएनएम, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं संगिनी आशाओं को इस कार्य में विशेष रुचि लेकर लक्ष्य पूरा करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।

ये भी पढ़े

बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़ों की बेरहमी से पिटाई

जिलाधिकारी महोदय ने एसएनसीयू से डिस्चार्ज होने वाले सभी बच्चों का शत-प्रतिशत फॉलोअप सुनिश्चित करने और इसके लिए संबंधित संगिनी एवं आशाओं को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान अधिक से अधिक आभा आईडी बनायें। साथ ही जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत किसी भी लाभार्थी का आवेदन लंबित न रखने, सभी प्रपत्र उसी दिन जमा कराने तथा तीन माह की आशा भुगतान प्रगति रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश भी दिया।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कुष्ठ रोगियों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवासीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से आशाओं के माध्यम से उनकी लाइन लिस्ट तैयार कराने के निर्देश दिए।

बैठक में खराब प्रगति वाले तीन आशा, तीन संगिनी, तीन एएनएम तथा तीन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को चिन्हित कर नोटिस जारी करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी महोदय ने 01 जुलाई से शुरू हो रहे संचारी रोग उन्मूलन अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। कहा कि गांवों और शहरी इलाकों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाएं। इस दौरान घर घर जाकर लोगों को जरूरी दवा दें और उन्हें संचारी रोगों के प्रति जागरूक करें। अंत में जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय से कार्यालय एवं स्वास्थ्य संस्थानों पर उपस्थित होकर पूर्ण निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवनाथ प्रसाद, CMS डॉ ए.के. द्विवेदी, डीडीओ  भोलानाथ कन्नौजिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश द्विवेदी, बीएसए  सुरजीत कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और MOIC  उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

वेनेजुएला संकट: ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बन भारत ने दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

भारत-कोरिया साझेदारी को नई धार, सेमीकंडक्टर और AI में बढ़ेगा सहयोग

Spread the love

2 thoughts on “जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में खराब प्रगति पर दिखाई सख्ती

Comments are closed.

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More