शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

Home Guard

आशुतोष मिश्रा

Home Guard महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और चौकी प्रभारी के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस चौकी शनिचरा बाबू पर तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की तहरीर के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब की दुकान पर पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर होमगार्ड जवान रामअजोर मौके पर पहुंचे।आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अशोक चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान, नुकुल चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान निवासी सिकटहा थाना महुली, राजन कुमार पुत्र विंध्याचल चौहान निवासी मरवटिया, राजा पुत्र अज्ञात तथा एक अन्य व्यक्ति ने एकजुट होकर होमगार्ड रामअजोर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

ये भी पढ़े

बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़ों की बेरहमी से पिटाई

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रमेश कुमार मिश्र, होमगार्ड अनिल कुमार, कांस्टेबल नागेंद्र यादव और कांस्टेबल कृष्णा के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की शिकायत के आधार पर महुली पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में खराब प्रगति पर दिखाई सख्ती

वेनेजुएला संकट: ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बन भारत ने दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश

आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

Spread the love

2 thoughts on “शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल”

Comments are closed.

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More