तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

Deeh Baba

Deeh Baba महुली थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में डीह बाबा की पूजा-अर्चना के दौरान दो पुरवों के ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और ढेलाबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, छोटी तिनहरी निवासी मनीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि 25 जून की सुबह करीब 8:30 बजे वह गांव के अन्य लोगों के साथ गांव के दक्षिण स्थित डीह बाबा स्थल पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान बड़ी तिनहरी के पवन पुत्र श्यामलाल, प्रदीप चौहान पुत्र रामकुमार, नीरज पुत्र रामप्रीत और भगवानदास पाल पुत्र धर्मदेव पाल वहां पहुंचे और पूजा का विरोध करने लगे।

महुली क्षेत्र के तिनहरी का मामला
महुली क्षेत्र के तिनहरी का मामला

तहरीर के मुताबिक विरोध का कारण पूछने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच ढेलाबाजी भी हुई। मारपीट में मनीष कुमार के अलावा रीता देवी पत्नी चंद्रदेव त्रिपाठी, सराजुद्दीन पुत्र रफीक अहमद तथा इजरायल पुत्र मुनीर अहमद घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और घटना के बाद भी लगातार धमकियां दे रहे हैं। महुली पुलिस ने मनीष कुमार की तहरीर के आधार पर पवन, प्रदीप चौहान, नीरज और भगवानदास पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

2 thoughts on “तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल”

Comments are closed.

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Crime News

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश […]

Spread the love
Read More
Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More