उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा गया था। जांच एजेंसियां अब इस मामले में संभावित अमेरिकी कनेक्शन और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं।

ये भी पढ़े

आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

22 जून को मिला था धमकी भरा ईमेल

22 जून को मसूरी नगर पालिका, हरिद्वार नगर निगम, बदरीनाथ-केदारनाथ सहित उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। ईमेल में केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का भी जिक्र किया गया था। संवेदनशील नाम सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और जांच शुरू कर दी गई।

मोरक्को से मिला आईपी एड्रेस

STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह के मुताबिक, साइबर कमांडो टीम ने ईमेल के तकनीकी विश्लेषण के दौरान उसका आईपी एड्रेस ट्रेस किया, जो मोरक्को का निकला। जांच में कुछ ऐसे डिजिटल संकेत भी मिले हैं, जिनसे आशंका जताई जा रही है कि ईमेल भेजने वाला व्यक्ति अमेरिकी कनेक्शन से जुड़ा हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच तेज

धमकी के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका की आशंका को देखते हुए STF ने केंद्रीय जांच और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ा दिया है। साइबर विशेषज्ञ ईमेल भेजने वाले की वास्तविक पहचान, लोकेशन और तकनीकी गतिविधियों की गहन जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी।

ये भी पढ़े

मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

सोशल मीडिया पर भी दी गई थी धमकी

ईमेल के अलावा सोशल मीडिया पर भी उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरी पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मसूरी नगर पालिका कार्यालय को एहतियातन खाली कराया गया, जबकि हरिद्वार में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी दर्ज हुआ केस

देहरादून के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि धमकी भरी इंस्टाग्राम पोस्ट के संबंध में उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्ट में लिखा गया था कि मैं उत्तराखंड पुलिस को चैलेंज करता हूं, 25 जून 2026 को उत्तराखंड के सभी थानों में धमाका करूंगा। प्रारंभिक जांच में इस सोशल मीडिया प्रोफाइल और मोबाइल नंबर की पहचान जसप्रीत सिंह, निवासी अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पोस्ट और मोरक्को से भेजे गए ईमेल के बीच कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

ATF कीमतें घटीं तो घट सकते हैं फ्लाइट किराए, सरकार ने कही बड़ी बात

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

Spread the love

One thought on “उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा”

Comments are closed.

Murder
Crime News

मोहनलालगंज के बाद PGI में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

चार हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, चारों आरोपित पुलिस हिरासत में सभा खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में संपति या फिर कोई और वजह को लेकर खूनी संघर्ष का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मोहनलालगंज में बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात के कुछ घंटों […]

Spread the love
Read More
Delhi Police
Crime News

पीतमपुरा में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा

100 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 11 गिरफ्तार नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की IFSO टीम ने पितमपुरा इलाके में चल रहे एक कथित फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टेक सपोर्ट के नाम पर अमेरिका समेत कई देशों के लोगों को निशाना बनाकर साइबर […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider National

अर्नब चक्रवात ने ढाया कहर, ओडिशा-आंध्र में बारिश बनी आफ़त

Rain यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट, पुल डूबे, स्कूल बंद नई दिल्ली। समुद्र में बना चक्रवात अर्नब का कहर तटों पर बसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों को प्रभावित करने के बाद अब अंदरूनी हिस्सों की […]

Spread the love
Read More