भाई दूज 2026: कब और किस समय करें तिलक?

Bhai Dooj 2026

दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व का समापन भाई दूज के त्योहार के साथ होता है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाई जाती है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और खुशहाली का वचन देते हैं।

This bond between brother and sister is unique, which stays strong at every stage of life

इस साल भाई दूज की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। कोई इसे 10 नवंबर को मनाने की बात कह रहा है तो कोई 11 नवंबर को। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में भाई दूज का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और तिलक लगाने के लिए कौन सा समय सबसे शुभ रहेगा।

11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026 को दोपहर दो बजे शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 11 नवंबर 2026 को दोपहर तीन बजकर 53 मिनट पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का त्योहार दोपहर के समय द्वितीया तिथि रहने पर मनाना शुभ माना जाता है। इसी वजह से उदया तिथि और मध्यान्ह व्यापिनी द्वितीया के आधार पर इस साल भाई दूज का पर्व 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।

भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज के दिन तिलक लगाने के लिए शुभ समय का विशेष महत्व होता है। इस साल बहनें 11 नवंबर को दोपहर एक बजकर 10 मिनट से लेकर तीन बजकर 20 मिनट तक अपने भाइयों को तिलक लगा सकती हैं। इस शुभ अवधि में विधि-विधान से पूजा करके भाई की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करना मंगलकारी माना जाता है।

भाई दूज 2025 कब है? जानिए दीपोत्सव के अंतिम दिन निभाई जाने वाली इस परंपरा का शुभ मुहूर्त और महत्व - India TV Hindi

क्यों मनाई जाती है भाई दूज?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का संबंध भगवान यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि एक बार यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका आदर-सत्कार किया और उनके माथे पर तिलक लगाकर भोजन कराया। बहन के इस प्रेम और सम्मान से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक लगवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इसी मान्यता के कारण भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और मंगलमय जीवन के लिए पूजा करती हैं।

 

भाई दूज की पूजा विधि

भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें. इसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाकर भगवान का स्मरण करें. पूजा की थाली में रोली, अक्षत, फूल, मिठाई, दीपक और नारियल रखें।

इसके बाद भाई को साफ आसन पर बैठाएं. सबसे पहले उसके माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं। फिर भाई की आरती उतारें और मिठाई खिलाकर उसके सुखी, स्वस्थ और लंबी उम्र वाले जीवन की कामना करें। बहन अपनी श्रद्धा के अनुसार भाई की मंगलकामना के लिए व्रत भी रख सकती है। इस अवसर पर भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करता है। कई स्थानों पर इस दिन यमुना नदी में स्नान करने और यमराज की पूजा करने की भी परंपरा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री

 

 

Lifestyle

दिवाली की चमक में त्वचा न हो बेरंग, प्रदूषण से बचने के लिए ऐसे रखें स्किन का ख्याल

Diwali Skincare Tips:  दिवाली खुशियों, रोशनी और उत्सव का त्योहार है, लेकिन इस दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं और बढ़ता वायु प्रदूषण सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। खासतौर पर दिल्ली-NCR जैसे शहरों में दिवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इसका असर त्वचा पर […]

Read More
Lifestyle Religion

रमा एकादशी का व्रत आज, भगवान विष्णु के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा

Rama Ekadashi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यह एकादशी दीपावली से चार दिन पहले आती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के पापों […]

Read More
homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More