Ara: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों के बीच आरा की फल मंडी में रौनक बढ़ने लगी है। बाजार समिति में अलग-अलग राज्यों से फलों की आवक शुरू हो गई है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को पूजा की खरीदारी के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। सेब और केले के दाम में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी बताई जा रही है। अनार, अनानास और ईख की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
बाजार समिति के अध्यक्ष मंटू पांडेय के मुताबिक, इस बार हिमाचल प्रदेश में मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण सेब की फसल प्रभावित हुई है। ऐसे में बाजार में फिलहाल कश्मीर से सेब पहुंच रहा है। सोमवार को चार ट्रक सेब मंडी में आए। छठ पूजा तक करीब 60 से 65 ट्रक सेब आने की उम्मीद है। बुधवार तक लगभग 22.5 टन सेब की आवक होने की जानकारी दी गई है। पिछले साल की तुलना में इसकी कीमत 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक बताई जा रही है।

केले की आपूर्ति पर तूफान का असर
केले की कीमतों में भी करीब 30 प्रतिशत तक उछाल आया है। केला उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश में अर्णव तूफान के असर से फसल और आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही जा रही है। फिलहाल थोक बाजार में एक कानी केले का भाव 800 से 1,000 रुपये तक पहुंच गया है। बाजार समिति में छठ तक करीब 60 से 65 ट्रक यानी लगभग 24 टन केले पहुंचने की उम्मीद है। इसमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर, गोरखपुर और गाजीपुर जिले के रेवतीपुर से आने वाले केले भी शामिल हैं।

अनार और अनानास के भाव भी बढ़े
छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले दूसरे फलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बंगाल के विधाननगर से अनानास की आवक शुरू हो गई है। इसकी कीमत पिछले साल के मुकाबले करीब 15 से 20 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

वहीं, नासिक और गुजरात से लगभग दो हजार कार्टन अनार आ रहे हैं। इनके दाम में भी करीब 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। आंध्र प्रदेश के सोनम पट से करीब 20 ट्रक नारियल आने की संभावना है। बाजार में एक नारियल की कीमत लगभग 50 रुपये रहने का अनुमान है।

दूसरी ओर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से करीब 22 ट्रक संतरा और टिशू आने की उम्मीद है। इनकी कीमतों में फिलहाल पिछले साल की तुलना में कोई बड़ा अंतर नहीं बताया जा रहा है। नारंगी और किनू के भाव भी स्थिर हैं। हालांकि, ईख समेत अन्य फलों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
श्रद्धालुओं के बजट पर महंगाई का असर
पकड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल यादव का कहना है कि छठ महापर्व में फल केवल खरीदारी का सामान नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक हैं। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार भी अपनी क्षमता के अनुसार सूप सजाकर छठी मइया को अर्घ्य देते हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
1.27 करोड़ वोटरों के नाम पर ब्रजेश का बयान
रेलवे में अब ऑनलाइन बुक करें कुली और व्हीलचेयर
महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद
