BJP सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला: अखिलेश यादव

Ram Mandir Donation Controversy

Samajwadi Party समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला। खाद, बीज, सिंचाई की कोई उपलब्धता नहीं है। श्री यादव ने कहा कि ‘सरकारी बीज‘ भी भाजपा की सरकार जैसे नकली निकले। किसानों की रात-दिन की मेहनत के बाद भी मक्का में दाने नहीं आए। इस बात की उच्चस्तरीय जाँच हो कि सरकारी बीज कहाँ से आए और उनमें किस प्रकार के दोष थे।उन्होंने कहा कि सरकार अगर मुआवजा दे भी देगी तो भी उससे लागत नहीं निकलेगी। किसान को लागत नहीं, लाभ मिलना चाहिए। सफल फसल ही कृषि व्यवस्था का सबसे बड़ा मानक है और फसल की सफलता की कहानी बीज से शुरू होती है।

ये भी पढ़े

आगरा परिक्षेत्र के DIG प्रतिमाह करते 12 लाख की वसूली!

अखिलेश यादव ने कहा कि शिकायत करने पर कृषि विभाग के अधिकारी हमेशा की तरह दूसरे कारणों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कृषि मंत्री हैं भी या नहीं, किसानों को ये भी नहीं मालूम है, इसीलिए उनसे कोई माँग या उम्मीद करना बेमानी है और रही बात तथाकथित मुख्यमंत्री की तो जो एक माँ के दर्द को सुनने में निष्ठुर हैं, वो किसान की व्यथा क्या सुनेंगे। छुट्टा पशुओं से फसल की रक्षा के लिए रात-दिन देने वाले किसान मायूस ही नहीं बेहद दुखी है। श्री यादव ने कहा कि हम दोहराते हैं, खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा। सरकारी बीज की खराब गुणवत्ता के सम्बंध में लापरवाही और भ्रष्टाचार की जांच की जाए। किसानों को एमएसपी की कानूनी गारन्टी दी जाय।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़ों की बेरहमी से पिटाई

वेनेजुएला संकट: ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बन भारत ने दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं? बैटिंग कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Spread the love

One thought on “BJP सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला: अखिलेश यादव”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More
Jaipur
homeslider Politics Rajasthan

नेशन फर्स्ट की भावना को करें आत्मसात

नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प Jaipur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में कहा कि देश सर्वोपरि की भावना से कार्य करें। सबसे पहले देश है, उसके बाद पार्टी है और अंत में हम सब हैं। इसी संकल्प के साथ हमें जनसेवा करनी चाहिए। नितिन नवील निकाय चुनाव […]

Spread the love
Read More
Hardoi
Crime News Uttar Pradesh

एक ही फंदे पर झूल गए नाबालिग प्रेमी

Hardoi: अतरौली (हरदोई)। शुक्रवार की सुबह सारंगपुर गांव से 500 मीटर दूर नाबालिग प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने मौत से पहले इंस्टाग्राम के स्टेटस में नटन वाले में फांसी लगा ली, देख लो आकर मौत हो गई हमारी लिखकर वायरल किया था। सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल […]

Spread the love
Read More