Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी ने खोले इंदिरा के सख्त मिजाज के राज

Sonia Gandhi Book

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और सख्त फैसलों के लिए जाना जाता है। लेकिन घर के भीतर उनका व्यवहार कैसा था, उनके गुस्से से परिवार और कर्मचारी किस तरह प्रभावित होते थे, इसका खुलासा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में किया है। सोनिया गांधी ने बताया है कि शादी के शुरुआती दिनों में वह अपनी सास इंदिरा गांधी के गुस्से से काफी डरती थीं। कई बार उनके नाराज होने का अंदाज ऐसा होता था कि घर में मौजूद लोग भी असहज हो जाते थे।

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में नेहरू-गांधी परिवार के साथ बिताए शुरुआती दिनों से जुड़े कई निजी अनुभव साझा किए गए हैं। 544 पन्नों की इस किताब में उन्होंने अपने बचपन, राजीव गांधी से शादी, पारिवारिक जीवन और राजनीति में आने तक के सफर का जिक्र किया है। इसी दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी के स्वभाव से जुड़े कुछ ऐसे प्रसंग बताए हैं, जो अब तक आम लोगों के सामने नहीं आए थे।

इंदिरा को इतना गुस्सा आता था कि मैं...', सोनिया गांधी ने अपनी किताब ' Belonging: A Journey of Love' में खोले परिवार के राज - sonia gandhi autobiography book Belonging A Journey of

गलती करने पर कर्मचारी को मिलती थी ऐसी सजा

सोनिया गांधी ने किताब में एक घटना का जिक्र किया है, जिसमें इंदिरा गांधी की नाराजगी का सामना एक कर्मचारी को करना पड़ा था। उनके मुताबिक, एक कर्मचारी उन्हें जरूरी मुलाकात की याद दिलाना भूल गया था। वह पहले भी ऐसी गलती कर चुका था। इस बात से नाराज होकर इंदिरा गांधी ने उसे कमरे के एक कोने में खड़े रहने का आदेश दे दिया।

सोनिया के अनुसार, कर्मचारी इस स्थिति से इतना घबरा गया था कि कुछ बोल नहीं पा रहा था। वहां मौजूद दूसरे लोग भी असहज हो गए और जल्द ही कमरे से बाहर निकल गए। इस घटना ने सोनिया को काफी प्रभावित किया था।

दीवार की तरफ मुंह करके खड़ा था कांग्रेस का एक नेता

सोनिया गांधी ने एक और दिलचस्प घटना साझा की है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने सफेद कुर्ता-धोती पहने एक व्यक्ति को कमरे के कोने में दीवार की तरफ मुंह करके खड़े देखा। वह व्यक्ति काफी देर तक उसी स्थिति में खड़ा रहा।

उस समय सोनिया राजनीति की बड़ी हस्तियों को अच्छी तरह नहीं पहचानती थीं। इसलिए उन्हें लगा कि शायद वह कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता है। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटीं, तब भी वह व्यक्ति उसी जगह खड़ा था। बाद में उन्हें पता चला कि इंदिरा गांधी ने ही उसे इस तरह खड़े रहने का आदेश दिया था।

कई दिनों तक बात नहीं करती थीं इंदिरा गांधी

सोनिया के मुताबिक, इंदिरा गांधी का नाराजगी जताने का एक तरीका किसी व्यक्ति से बातचीत बंद कर देना भी था। जब वह किसी से नाराज होती थीं तो कई बार उसे नजरअंदाज करने लगती थीं। इससे संबंधित व्यक्ति कई दिनों तक असमंजस में रहता था।

संसद में विपक्ष के साथ तीखी बहस या किसी राजनीतिक तनाव के बाद उनका गुस्सा कभी-कभी घर तक भी पहुंच जाता था। सोनिया ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया किदी थी।

राजीव गांधी देते थे सोनिया को हिम्मत

सोनिया गांधी ने लिखा है कि इंदिरा गांधी का गुस्सा देखकर उन्हें अपने पिता के गुस्से की याद आने लगती थी। वह कई बार घबरा जाती थीं और समझ नहीं पाती थीं कि ऐसी स्थिति में क्या करें। हालांकि, राजीव और संजय गांधी आमतौर पर चुपचाप माहौल शांत होने का इंतजार करते थे।

राजीव गांधी अपनी पत्नी को समझाते थे कि उन्हें इतना डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इंदिरा गांधी कुछ ही देर में शांत हो जाएंगी। सोनिया के अनुसार, जब तक वह अपनी सास को अच्छी तरह समझ नहीं पाई थीं, तब तक उनके गुस्से से काफी डरती थीं।

राजीव गांधी की अंत्येष्टि में शामिल थे नवाज शरीफ और बेनजीर

राजीव गांधी

गुस्सा शांत होने के बाद पछतावा भी होता था

सोनिया ने यह भी बताया कि इंदिरा गांधी का गुस्सा हमेशा एक जैसा नहीं रहता था। नाराजगी शांत होने के बाद उन्हें कई बार अपने व्यवहार का एहसास होता था और वह अपने तरीके से सामने वाले के प्रति अफसोस भी जताती थीं। हालांकि, अगर किसी सहयोगी ने उनका भरोसा तोड़ दिया तो वह उसे आसानी से माफ नहीं करती थीं। ऐसे लोगों से वह दूरी बना लेती थीं और दोबारा उनके साथ काम करने से बचती थीं।

साड़ियों और पुरानी तस्वीरों को संभालने में मिलता था सुकून

किताब में सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के घरेलू जीवन का एक दूसरा पहलू भी सामने रखा है। उनके मुताबिक, इंदिरा गांधी को पुरानी तस्वीरें और साड़ियां व्यवस्थित करने का शौक था। वह कई बार तस्वीरों के पुराने डिब्बे मंगवाती थीं और उन्हें तारीख के हिसाब से अलग करती थीं।

इसके अलावा वह अपनी साड़ियों को भी खास तरीके से संभालकर रखती थीं। हर साड़ी के बंडल पर पर्ची लगाई जाती थी, जिसमें उसके बारे में जानकारी होती थी। कुछ साड़ियां वह रिश्तेदारों को देने के लिए अलग रखती थीं। अपनी मां की पुरानी साड़ियों और कश्मीरी शॉल को भी उन्होंने संभालकर रखा था।

पोते-पोतियों के आने से बदलने लगा था इंदिरा का मिजाज

सोनिया गांधी के मुताबिक, दादी बनने के बाद इंदिरा गांधी के जीवन में तनाव के पल कम होने लगे थे। राजीव और संजय के बच्चे उनके पास जाते तो उनका मूड काफी हद तक बदल जाता था। बच्चों की मुस्कान और मासूम बातें उनकी नाराजगी दूर कर देती थीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

 

 

Bhai Dooj 2026
homeslider Lifestyle

भाई दूज 2026: कब और किस समय करें तिलक?

दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व का समापन भाई दूज के त्योहार के साथ होता है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाई जाती है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में डॉ. निशांत त्रिपाठी

गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास पर हुआ नेताओं का जुटान, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी रहे मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur:  महराजगंज जनपद की 315 फरेंदा विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी […]

Read More
National Politics

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी

पुलिस विभाग में 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM बोले- पहले आवेदन कोई करता था, परीक्षा कोई देता था और नौकरी किसी तीसरे को मिलती थी साढ़े नौ साल में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अकेले पुलिस में 2.30 लाख भर्तियां दीपावली के बाद […]

Read More