स्कॉर्पियो के बाद फॉरच्यूनर की चाह ने ले ली दीपिका की जान

स्कॉर्पियो
  • एक और नव विवाहिता चढ़ी दहेज की बलिवेदी, केवल गाड़ी के चक्कर में ससुराल वालों ने ले ली जान

उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका दीपिका नागर के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि शादी में करोड़ों रुपये खर्च करने और स्कॉर्पियो गाड़ी देने के बावजूद ससुराल वाले लगातार फॉर्च्यूनर और नकदी की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़े

दो टूक: अब तक 89 परीक्षाओं के पेपर हुए लीक लेकिन खामोश, इस्तीफा मत मांगना

जानकारी के मुताबिक, कुड़ी खेड़ा गांव निवासी संजय नागर की बेटी दीपिका की शादी करीब 14 महीने पहले जलपुरा गांव निवासी ऋतिक के बेटे मनोज से हुई थी। दीपिका पढ़ाई में बेहद होनहार थी और बीए-बीएड तक की शिक्षा हासिल कर चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

ये भी पढ़े

सुबह-सुबह इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

मायके पक्ष का दावा है कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी, करीब 50 लाख रुपये का सोना और कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ रुपये का दहेज दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल वाले फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर दीपिका को लगातार परेशान किया गया और आखिरकार उसकी जान ले ली गई।

पुलिस का दावा- प्रताड़ना से परेशान होकर लगाई छलांग

वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 17 मई की रात दीपिका ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

UP में बड़ा अनोखा मामला: महिला ने पांच दिनों में चार बच्चों को जन्म दिया

इलाके में गुस्सा, दहेज प्रथा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि शिक्षित समाज में भी दहेज जैसी कुप्रथा अब भी बेटियों की जान ले रही है। दीपिका की मौत ने एक बार फिर दहेज प्रथा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

दो टूक: अब तक 89 परीक्षाओं के पेपर हुए लीक लेकिन खामोश, इस्तीफा मत मांगना

दो टूक: अब तक 89 परीक्षाओं के पेपर हुए लीक लेकिन खामोश, इस्तीफा मत मांगना

IAS पद्मा जायसवाल सेवा से बर्खास्त

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Karnalganj News :   कर्नलगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक न तो प्राथमिकी दर्ज की है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई […]

Spread the love
Read More
Hamirpur
Crime News

अश्लील वीडियो, धमकी और छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे ससुर, पुलिस जांच शुरू

Hamirpur : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुर पर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील वीडियो भेजने, धमकी देने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि […]

Spread the love
Read More
Bihar Muzaffarpur News
Bihar Crime News

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

 Bihar Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर सांवले रंग के कारण बार-बार शादी के रिश्ते टूटने से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, […]

Spread the love
Read More